The post मंगल पर उतरने को BITS स्टूडेंट्स ने बनाया स्पेशल रोवर appeared first on Biyani Times.
]]>टीम के छात्रों ने बताया – हम लगातार 3 साल से इस कॉम्पिटिशन में भाग ले रहे थे। नासा की ओर से टास्क दिया गया था कि ऐसा रोवर बनाना है जो मंगल की सरफेस पर ट्रैवल कर सके और मानव चलित हो।इसके लिए हमने 6-7 महीने लगातार रोवर पर काम किया। इसका डिजाइन हमने पिलानी में ही तैयार किया। इसकी मैन्यूफैक्चरिंग भी यहीं की और कैंपस में ही टेस्ट किया। इसके पार्ट्स के लिए हमने कई बार दिल्ली के चक्कर काटे। वहां एवी इंजीनियरिंग वर्क्स से हमें मदद मिली।
हमारा रोवर 65 किलो का है और 500 किलो तक वजन झेल सकता है। सबसे बड़ी 2 बातें हैं जिसकी वजह से हमें अवॉर्ड मिला। पहली- हमने इसके व्हील्स थ्रीडी प्रिंटेड रखे। यह प्रयोग किसी भी दूसरी टीम ने नहीं किया था। दूसरी- हमने इसे इलेक्ट्रिकल पावर्ड रखा, मैकेनिकल नहीं। छात्रों ने कहा- हमारी इस मेहनत में संस्था के डायरेक्टर प्रो. सुधीर कुमार बराई और प्रो. मनोज सोनी ने काफी मदद की, हमें प्रेरित किया और हर कदम पर साथ दिया।
छात्र ने बताया कि हमने इसमें एल्युमीनियम और कार्बन फाइबर का यूज किया। इसलिए यह वजन में हल्का है। इसके लिए हमें 50 हजार रुपए की स्पॉन्सरशिप मिली थी। प्रोजेक्ट में छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले प्रो. मनोज सोनी ने कहा कि मैं इस टीम का इंचार्ज रहा। हमारी टीम अमेरिका गई और नासा में सफलता हासिल की। नासा के गाइडेंस के अनुसार रोवर ऐसा हो जो किसी सरफेस से सेंपल कलेक्ट कर सके, मैनुअल पावर से चले। बच्चे इसी तरह का रोवर तैयार करने में सफल रहे।
इन विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया रोवर :-
यह रोवर कनवा कश्यप (बेंगलुरु), साइना गोधा (इंदौर), अर्थव श्रीवास्तव (नोएडा), अर्नब सिंह (नई दिल्ली), रोहित (विशाखापट्टनम), समकित जैन (मुरादाबाद), अर्थवा रामदास (बेंगलुरु) ने मिलकर बनाया है।
राधिका अग्रवाल
The post मंगल पर उतरने को BITS स्टूडेंट्स ने बनाया स्पेशल रोवर appeared first on Biyani Times.
]]>