Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
BCCI Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/bcci/ Positive News Thu, 07 Jan 2021 08:56:03 +0000 en-US hourly 1 IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन https://biyanitimes.com/cricket-ipl-mini-auction-in-february-trading-window-now-opens-india-first-choice-for-2021-edition/ Thu, 07 Jan 2021 08:56:02 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5402 IPL 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रेंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस पर बात की। आईपीएल टीमों से कहा गया है कि वह अपने खिलाड़ियों को 21 जनवरी …

The post IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन appeared first on Biyani Times.

]]>
IPL 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रेंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस पर बात की।
आईपीएल टीमों से कहा गया है कि वह अपने खिलाड़ियों को 21 जनवरी तक रिलीज कर सकती है. बीसीसीआई आईपीएल के 14वें सत्र का आयोजन भारत में ही करना चाहती है, हालांकि उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को विकल्प के तौर पर सुरक्षित रखा है. कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 2020 का भी आयोजन यूएई में ही किया गया था.
गौरतलब है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से पिछला सीजन करीब पांच महीने की देरी से शुरू हुआ था, जबकि देश में संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसका आयोजन भी यूएई में किया गया था। हालांकि एक बार फिर से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन अपने तय समय पर ही भारत में होगा।

हर साल की तरह इस बार भी नीलामी में फ्रेंचाइजियों की पर्स में 3 करोड़ रुपये का इजाफा होने की संभावना है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे कम राशि बची है जबकि किंग्स XI पंजाब के पर्स में 16.5 करोड़ की सर्वाधिक राशि मौजूद है।

IPL 2021 नीलामी की प्रक्रिया क्या है?

IPL में 2 तरह की नीलामी होती है- मेगा और मिनी। दोनों ही तरह की नीलामी में फाइनल लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को कैप्ड, अनकैप्ड और ओवरसीज (विदेशी) के हिसाब से बांटा जाएगा। साथ ही उनके रोल के हिसाब से बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स के अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा।

सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी और नीलामकर्ता खिलाड़ी का बेस प्राइस पुकारेगा। फिर फ्रेंचाइजी पैडल उठाकर बोली लगाना शुरू करेंगी। यह उस सूरत में बढ़ जाएगी जब एक से ज्यादा टीम खिलाड़ी पर बोली लगाएगी।

आखिर में जिस फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़ी बोली लगाई होगी, खिलाड़ी उसका हो जाएगा। ऐसा खिलाड़ी ‘सोल्ड’ कैटेगरी में चला जाएगा और नीलामी खत्म होगी। खिलाड़ी उस सूरत में नहीं बिकेगा, जब किसी भी फ्रेंचाइजी ने उसके लिए बोली नहीं लगाई या नीलामकर्ता को प्रक्रिया में किसी तरह गतिरोध लगता है।

The post IPL 2021 : फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन appeared first on Biyani Times.

]]>
BCCI ने सिलेक्शन कमेटी बनाई:चेतन शर्मा बने चीफ सिलेक्टर https://biyanitimes.com/chetan-sharma-appointed-new-chief-selector-kuruvilla-and-mohanty-in-new-selection-panel/ Thu, 24 Dec 2020 19:48:13 +0000 https://biyanitimes.com/?p=5340 BCCI: पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा BCCI के सीनियर नेशनल सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन (चीफ सिलेक्टर) बनाए गए हैं। वहीं, भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती को भी चयन समिति का सदस्य बनाया गया। नई चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल फरवरी में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए …

The post BCCI ने सिलेक्शन कमेटी बनाई:चेतन शर्मा बने चीफ सिलेक्टर appeared first on Biyani Times.

]]>
BCCI: पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा BCCI के सीनियर नेशनल सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन (चीफ सिलेक्टर) बनाए गए हैं। वहीं, भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती को भी चयन समिति का सदस्य बनाया गया। नई चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल फरवरी में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम चुनेगी।

सिलेक्शन पैनल में कुल 5 सदस्य

सिलेक्शन पैनल में कुल 5 सदस्य हैं। इन तीनों के अलावा सिलेक्शन पैनल में भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील जोशी और हरविंदर सिंह भी हैं। इन दोनों का कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है। चुने गए तीनों सदस्‍य मौजूदा सदस्‍य सुनील और हरविंदर के साथ मिलकर काम करेंगे।

BCCI ने प्रेस रिलीज जारी किया

BCCI ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसका ऐलान किया। BCCI की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘भविष्य में कमेटी की अध्यक्षता चेतन शर्मा करेंगे, क्योंकि वे सिलेक्शन पैनल के सभी सदस्यों में सीनियर हैं। CAC सिलेक्शन कमेटी के कार्यकाल का एक साल बाद समीक्षा करेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिले CAC के सदस्य

तीनों नए सदस्य को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने BCCI के 89वें AGM में इंटरव्यू के बाद चुना। BCCI ने कहा, ‘CAC के सदस्‍य मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मिले। तीनों ने मिलकर सिलेक्शन कमेटी के लिए चेतन, अभय और देबाशीष के नाम की सिफारिश की।

वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक लेने वाले बॉलर हैं चेतन शर्मा

चेतन शर्मा ने अपने 11 साल के इंटरनेशनल करियर में 23 टेस्ट और 65 वनडे मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 1987 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली थी। 16 साल की उम्र में, चेतन ने हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने दिसंबर, 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट में 61 और वनडे में 67 विकेट अपने नाम किए।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलना वाला उम्मीदवार बन सकता है चीफ सिलेक्टर

BCCI के नए संविधान के मुताबिक सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलना वाला उम्मीदवार चीफ सिलेक्टर के पद पर बैठ सकता है। चेतन मौजूदा सिलेक्शन कमेटी में सबसे सीनियर होने और सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के कारण चीफ सिलेक्टर बनाए गए।

हालांकि CAC ने जिन उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिए, उसमें अजीत आगरकर भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक चेतन और अजीत के बीच कड़ी टक्कर थी। अजीत ने भारत के लिए 26 टेस्ट और 191 वनडे मैच खेले थे।सिलेक्शन पैनल के पूर्व सदस्य जतिन परांजपे, देवांग गांधी और शरणदीप सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

The post BCCI ने सिलेक्शन कमेटी बनाई:चेतन शर्मा बने चीफ सिलेक्टर appeared first on Biyani Times.

]]>