The post युवा मेयर: देश की सबसे युवा मेयर 21 साल की आर्या तिरुअनंतपुरम appeared first on Biyani Times.
]]>निकाय चुनाव में आर्या सबसे युवा कैंडिडेट भी थीं। उन्होंने UDF की श्रीकला को 2872 वोटों से हराया। CPI(M) का कहना है कि हम अपनी लीडरशिप में पढ़ी-लिखी महिलाओं को और ज्यादा भागीदारी देना चाहते हैं। 100 सदस्यों वाली तिरुअनंतपुरम नगर पालिका के चुनाव में CPI(M) ने 51 सीटें जीतीं है। भाजपा यहां मुख्य विपक्षी दल है। उसके खाते में 35 सीटें गई हैं। कांग्रेस की अगुआई वाली UDF को इन चुनावों में 10 सीटें मिली हैं। 4 निर्दलीय जीते हैं।
आर्या ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और मैं इसका पालन करूंगी। चुनाव के दौरान लोगों ने मुझे प्राथमिकता दी, क्योंकि मैं एक स्टूडेंट हूं। लोग चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधि पढ़ा-लिखा हो। मैं अपनी पढ़ाई पूरी करूंगी और मेयर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां भी निभाऊंगी। आर्या के पिता इलेक्ट्रिशियन हैं और उनकी मां LIC एजेंट हैं।
निकाय चुनाव में CPI(M) ने हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की पूर्व चेयरमैन पुष्पलता, टीचर्स यूनियन की लीडर एजी ओलेना और जमीला श्रीधरन को मेयर के तौर पर प्रोजेक्ट किया था। पुष्पलता और ओलेना चुनाव नहीं जीत पाईं। जमीला श्रीधरन सरकारी नौकरी से रिटायर हुई हैं। इसके अलावा वंचीयूर डिवीजन से पहली बार पार्षद बने 23 साल के गायत्री बाबू का नाम भी चर्चा में था। इन सबकी जगह पार्टी ने आर्या को मेयर के तौर पर चुना है।
The post युवा मेयर: देश की सबसे युवा मेयर 21 साल की आर्या तिरुअनंतपुरम appeared first on Biyani Times.
]]>