The post अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका appeared first on Biyani Times.
]]>टी-20 वर्ल्ड कप में आज अफगानिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। 145 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पावर प्ले में एक विकेट खोकर 28 रन बनाए थे। अभी 12 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। धनंजय डि सिल्वा और चरिथ असालंका पिच पर मौजूद हैं।
श्रीलंका के दो विकेट गिर चुके हैं। उन्हें जीत के लिए 48 बॉल पर 56 रन की जरूरत है। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका 10 रन बनाकर और कुसल मेंडिस 25 रन बनाकर आउट हो गए।
जीत के लिए 20 ओवर में 145 रन चाहिए। इससे पहले अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट वानिंदु हसरंगा ने 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं लाहिरु कुमारा ने दो विकेट लिए। पावर प्ले में अफगानिस्तान ने बिना विकेट खोए 42 रन बनाए थे।
कागज पर तो दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम मजबूत नजर आती है। उसके पास बल्लेबाजी में गहराई है और इसके अलावा हसरंगा जैसा बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर है। महेश तीक्ष्णा ने भी इस वर्ल्ड कप में अब तक कंजूसी से बॉलिंग की है। श्रीलंका के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के ज्यादा रास्ते बचे नहीं हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 102 रन पर टीम ऑलआउट हो गई थी। सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके थे।
इसे बारिश का ही असर कह सकते हैं कि अफगानिस्तान को इस वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ 1 मैच खेलने को मिला है। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि उसने आखिरी मैच 8 दिन पहले खेला था। बहरहाल, अफगानिस्तान का स्पिन डिपार्टमेंट काफी मजबूत है और अगर गाबा की बाउंसी विकेट पर उसके बॉलर ग्रिप कर पाए तो श्रीलंका को मुश्किल होना तय है। राशिद खान, मुजीब उर रहमान और कप्तान मोहम्मद नबी की जोड़ी किसी भी टीम की परेशानियां बढ़ा सकती है।
The post अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका appeared first on Biyani Times.
]]>