The post केंद्र का दावा- आधार दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल ID appeared first on Biyani Times.
]]>
मूडीज ने आधार के बॉयोमेट्रिक सिस्टम में खामियां निकाली
दरअसल मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आधार का बॉयोमेट्रिक उन जगहों पर काम नहीं करता, जहां के मौसम में नमी है। आधार सिस्टम में गड़बड़ियों के कारण बायोमेट्रिक तकनीक का इस्तेमाल करना अविश्वसनीय है। इस पर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि मूडीज की रिपोर्ट में किसी तरह के डेटा या रिसर्च का हवाला नहीं दिया गया है। तथ्यों का पता लगाने का प्रयास भी नहीं किया गया।
रिपोर्ट में आधार संख्या के आंकड़े गलत
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बताया कि रिपोर्ट में आधार संख्या की जानकारी भी गलत दी गई है। रिपोर्ट में एकमात्र संदर्भ यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट का है। UIDAI की वेबसाइट पर अब तक जारी किए गए आधार की संख्या दी गई है, जबकि रिपोर्ट में गलत तरीके से इनकी संख्या 120 करोड़ बताई गई है। मंत्रालय ने बताया कि आईएमएफ और विश्व बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने आधार की भूमिका की सराहना की है। दुनिया भर के कई देश भारत की तर्ज पर डिजिटल आईडी सिस्टम विकसित करने पर काम कर रहे हैं। पिछले 1 दशक में एक अरब से भी अधिक भारतीयों ने 100 अरब से ज्यादा बार आधार को अपने पहचान के रुप में प्रयोग कर आधार प्रणाली पर अपना भरोसा जताया है।
राधिका अग्रवाल
The post केंद्र का दावा- आधार दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल ID appeared first on Biyani Times.
]]>The post आधार कार्ड : यूआईडीएआई ने खोला आधार बनाने का सेंटर appeared first on Biyani Times.
]]>क्या आप किसी दुकानदार या एजेंसी को अपना आधार नंबर नहीं देना चाहते हैंॽ क्या आपको इसके दुरुपयोग होने का डर हैॽ अगर हां तो आपके लिए अब इसका विकल्प आ गया है. यह विकल्प आधार वर्चुअल आईडी (वीआईडी) के रूप में मौजूद है. वीआईडी से आपको निजी और सरकारी संस्थानों को अपना आधार नंबर दिए बगैर ट्रांजैक्शन और ई-केवाईसी सेवाओं को प्रमाणित करने की सहूलियत मिलती है. वीआईडी क्या हैॽ वीआईडी 16 डिजिट का अस्थायी नंबर होता है. इसे कभी भी जेनरेट किया जा सकता है. सत्यापन के लिए वीआईडी का इस्तेमाल ठीक वैसे ही किया जा सकता है जैसे आधार नंबर का होता है. वीआईडी को यूआईडीएआई के पोर्टल पर जेनरेट कर सकते हैं.
1. यूआईडीएआई के होमपेज पर आधार सेवाओं के तहत वीआईडी जनरेटर पर जाएं.
1. यूआईडीएआई के होमपेज पर आधार सेवाओं के तहत वीआईडी जनरेटर पर जाएं.
2. अपना आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड यानी कैप्चा दर्ज करके ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करें. आपको अपने यूआईडीएआई रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा.
3. ओटीपी को दर्ज करें. आपके पास नया वीआईडी या पहले से जनरेट किए गए वीआईडी को दोबारा प्राप्त करने का विकल्प होगा. चुने गए विकल्प को जमा करने पर आपको अपने मोबाइल नंबर पर वीआईडी मिल जाएगी.
The post आधार कार्ड : यूआईडीएआई ने खोला आधार बनाने का सेंटर appeared first on Biyani Times.
]]>