Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
6 millionaires Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/6-millionaires/ Positive News Mon, 27 Sep 2021 04:43:07 +0000 en-US hourly 1 योगी मंत्रिमंडल के 7 रत्नों में 2 दागी, 6 करोड़पति https://biyanitimes.com/2-tainted-6-millionaires-out-of-7-gems-of-yogi-cabinet/ Mon, 27 Sep 2021 04:43:07 +0000 https://biyanitimes.com/?p=7105 अंजलि तंवर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को साधने के लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने सबसे पहले शपथ ली। अब वे कैबिनेट मंत्री होंगे। बाकी 6 राज्य मंत्री होंगे। इसमें …

The post योगी मंत्रिमंडल के 7 रत्नों में 2 दागी, 6 करोड़पति appeared first on Biyani Times.

]]>
अंजलि तंवर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को साधने के लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने सबसे पहले शपथ ली। अब वे कैबिनेट मंत्री होंगे।

बाकी 6 राज्य मंत्री होंगे। इसमें सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री के रूप में मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक दिनेश खटीक ने शपथ ली। सबसे ज्यादा संपत्ति जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) की है। वहीं, दो मंत्रियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

उधर, ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) रिपोर्ट की माने तो अब कैबिनेट में 84% मंत्री ग्रेजुएट या इससे ज्यादा पढ़े हैं। वहीं, 80% मंत्री करोड़पति और 45% क्रिमिनल केस वाले हैं।

योगी के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड-

नाम – पलटू राम (दलित)

  • शैक्षिक योग्यता – पोस्ट ग्रेजुएट
  • संपत्ति – 2 करोड़ 36 लाख रुपए
  • वाहन – दो कार और एक ट्रैक्टर
  • क्रिमिनल केस- एक

नाम – जितिन प्रसाद (ब्राह्मण)

  • शैक्षिक योग्यता – दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से MBA
  • संपत्ति – 12 करोड़
  • वाहन – मारुति कार

नाम – दिनेश खटीक (एससी)

  • शैक्षिक योग्यता – 9वीं पास
  • संपत्ति – 1 करोड़ 79 लाख
  • वाहन- एक कार
  • क्रिमिनल केस – एक (13 फरवरी 2021 में वकील आत्महत्या प्रकरण में उकसाने की धारा 306 के तहत FIR दर्ज)
  • अन्य- फलावदा में ईंट भट्ठे का कारोबार

नाम – छत्रपाल गंगवार (कुर्मी)

  • शैक्षिक योग्यता – BEd
  • संपत्ति – 1 करोड़ 29 लाख
  • वाहन- एक बाइक

नाम – संजीव कुमार (अनुसूचित जनजाति)

  • शैक्षिक योग्यता – 10वीं पास
  • संपत्ति – 1 करोड़ 25 लाख
  • वाहन – दो कार

नाम – संगीता बिंद (ओबीसी)

  • शैक्षिक योग्यता – पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी
  • संपत्ति – 54 लाख 71 हजार रुपए
  • वाहन – एक कार
  • अन्य – लेखक हैं, साहित्य में रुचि

80% मंत्री करोड़पति

2017 में हुए चुनाव के दौरान नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में योगी मंत्रिमंडल के 80% मंत्री यानी 35 मंत्री करोड़पति हैं। मंत्रिमंडल में शामिल बरेली से विधायक छत्रपाल सिंह का नाम वैसे तो करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट में है, लेकिन उनके नाम एक भी 4 पहिया वाहन नहीं है।

उनके नाम सिर्फ एक बाइक है। उधर, गाजीपुर की विधायक डॉ. संगीता बिंद राजनीतिज्ञ होने के साथ एक लेखक भी हैं और साहित्य में रुचि रखती हैं। इनके नाम 54 लाख 71 हजार रुपए की संपत्ति है।

BJP के 246 विधायक करोड़पति

वहीं, भाजपा में 246 विधायक (79%) करोड़पति हैं। इनमें से जौनपुर सदर से विधायक गिरीश यादव की सबसे कम संपत्ति 13 लाख रुपए है। दूसरे नंबर पर वाराणसी के शिवपुर से विधायक अनिल राजभर के पास 35 लाख और वाराणसी के ही विधायक नीलकंठ तिवारी के पास 38 लाख की संपत्ति है।

The post योगी मंत्रिमंडल के 7 रत्नों में 2 दागी, 6 करोड़पति appeared first on Biyani Times.

]]>