The post भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की 9 खिलाड़ियों को 50 लाख देगी राज्य सरकार appeared first on Biyani Times.
]]>हरियाणा सरकार (Haryana Govt) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s Hockey team) में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को 50- 50 लाख रुपए देगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ” हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50. 50 लाख रुपए नकद पुरस्कार देगी.” उन्होंने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को बधाई दी. भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3.4 से हार गई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा , ‘हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी।’ उन्होंने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को बधाई दी। भारतीय टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के सपने को ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने चकनाचूर किया। हरियाणा और पंजाब में खिलाड़ियों के परिवार भारत की जीत की आस में टीवी के सामने नजरें गड़ाए बैठे रहे। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रानी के पिता रामपाल ने कहा कि टीम अच्छा खेली लेकिन बदकिस्मती से पहला पदक नहीं जीत सकी। उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन से खेल पर और युवाओं पर सकारात्मक असर पड़ेगा। गोलकीपर सविता पूनिया के पिता महेंदर पूनिया ने सिरसा में कहा , ‘मैच का नतीजा भले ही जो हो लेकिन वे अच्छा खेले।’
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के ग्रेट ब्रिटेन की टीम के साथ कांस्य पदक के लिए मैच खेलने के बाद उनसे बात की। पीएम मोदी ने कहा, ”आप सभी लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए बहुत बधाई। आपकी पिछले 5 साल की मेहनत रंग लाई। आप सभी बहुत अच्छा खेले हैं। आपने इतना पसीना बहाया कि यहां तक पहुंचने के लिए डटे रहे। आपका पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा। आपका पसीना करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गया है। मैं टीम के सभी साथियों को और कोच को बधाई देता हूं।”
The post भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की 9 खिलाड़ियों को 50 लाख देगी राज्य सरकार appeared first on Biyani Times.
]]>