The post योगी मंत्रिमंडल के 7 रत्नों में 2 दागी, 6 करोड़पति appeared first on Biyani Times.
]]>उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को साधने के लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने सबसे पहले शपथ ली। अब वे कैबिनेट मंत्री होंगे।
बाकी 6 राज्य मंत्री होंगे। इसमें सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री के रूप में मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक दिनेश खटीक ने शपथ ली। सबसे ज्यादा संपत्ति जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) की है। वहीं, दो मंत्रियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है।
उधर, ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) रिपोर्ट की माने तो अब कैबिनेट में 84% मंत्री ग्रेजुएट या इससे ज्यादा पढ़े हैं। वहीं, 80% मंत्री करोड़पति और 45% क्रिमिनल केस वाले हैं।
नाम – पलटू राम (दलित)
नाम – जितिन प्रसाद (ब्राह्मण)
नाम – दिनेश खटीक (एससी)
नाम – छत्रपाल गंगवार (कुर्मी)
नाम – संजीव कुमार (अनुसूचित जनजाति)
नाम – संगीता बिंद (ओबीसी)
2017 में हुए चुनाव के दौरान नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में योगी मंत्रिमंडल के 80% मंत्री यानी 35 मंत्री करोड़पति हैं। मंत्रिमंडल में शामिल बरेली से विधायक छत्रपाल सिंह का नाम वैसे तो करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट में है, लेकिन उनके नाम एक भी 4 पहिया वाहन नहीं है।
उनके नाम सिर्फ एक बाइक है। उधर, गाजीपुर की विधायक डॉ. संगीता बिंद राजनीतिज्ञ होने के साथ एक लेखक भी हैं और साहित्य में रुचि रखती हैं। इनके नाम 54 लाख 71 हजार रुपए की संपत्ति है।
वहीं, भाजपा में 246 विधायक (79%) करोड़पति हैं। इनमें से जौनपुर सदर से विधायक गिरीश यादव की सबसे कम संपत्ति 13 लाख रुपए है। दूसरे नंबर पर वाराणसी के शिवपुर से विधायक अनिल राजभर के पास 35 लाख और वाराणसी के ही विधायक नीलकंठ तिवारी के पास 38 लाख की संपत्ति है।
The post योगी मंत्रिमंडल के 7 रत्नों में 2 दागी, 6 करोड़पति appeared first on Biyani Times.
]]>