The post ग्वालियर से 1 घंटे में पहुंचेंगे जयपुर नई फ्लाइट 20 अगस्त से appeared first on Biyani Times.
]]>Madhya Pradesh News: ग्वालियर से जयपुर के लिए 20 अगस्त से नई फ्लाइट शुरू होगी. स्पाइसजेट की इस फ्लाइट से ग्वालियर से जयपुर 1 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. स्पाइसजेट ने इसके लिए शुरुआती किराया 2223 रुपए रखा है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के ग्वालियर जिले को लगातार हवाई सौगतें मिल रही हैं.
अब ग्वालियर से जयपुर के लिए 20 अगस्त से फ्लाइट शुरू होगी. हफ्ते में चार दिन चलने वाली इस फ्लाइट से ग्वालियर से जयपुर का सफर महज 1 घंटे में पूरा होगा.
शुरुआत में स्पाइस जेट (SpiceJet) ने ग्वालियर से जयपुर का किराया 2223 रुपए रखा है. फ्लाइट जयपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और सुबह 7.30 बजे ग्वालियर आएगी.
ग्वालियर से फ्लाइट सुबह 8 बजे रवाना होगी और 9 बजे जयपुर पहुंचेगी. फ्लाइट की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है.
16 जुलाई को मध्य प्रदेश को उड़ानों की बड़ी सौगात मिली थी. सेंट्रल सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर से 5 शहरों के लिए 8 उड़ानों का शुभारंभ किया था.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से वर्चुअली जुड़े.
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद राकेश सिंह, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, प्रधुम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर जैसे नेता और मंत्री भी मौजूद थे.
ग्वालियर से पुणे के लिए पहली फ्लाइट 16 जुलाई को शुरू हुई. अहमदाबाद और मुम्बई के लिए शनिवार से लिए फ्लाइट शुरू होगी.
ग्वालियर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि ग्वालियर-जयपुर फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलेगी. इस फ्लाइट को सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ऑपरेट की जाएगी.
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर आज गुजरात, मुंबई सहित अन्य शहरों से जुड़ा है. मुझे खुशी है कि गुजरात मेरी ससुराल है. मैं गुजरात का दामाद हूं. महाराष्ट्र मेरी जन्मभूमि है.
The post ग्वालियर से 1 घंटे में पहुंचेंगे जयपुर नई फ्लाइट 20 अगस्त से appeared first on Biyani Times.
]]>