The post अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम “शक्ति” का आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>
एकेडमिक निदेशक डॉ संजय बियानी ने अपनी कविता ‘नमन’ के द्वारा नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कविता कही, कि हर पुरुष को माँ,बेटी,सहचरी के रूप में नारी के हर स्वरुप का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की सभी समस्या का समाधान हमारे खुद के अंदर होता है, विद्यार्थी अपने धैर्य को पहचाने और धैर्य कमजोरी नहीं नारी की ताकत है।

शकुंतला रावत विद्यार्थियों से रूबरू हुई और इस दौरान उन्होंने अपने कई अनुभव साझा किए और कहा हम आगे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े, लेकिन कभी असफलता के बाद हार मान कर रोना नहीं है बल्कि खुद को सवारे और जीवन की हर परीक्षा के लिए खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा की अशोक गहलोत द्वारा महिलाओ और बालिकाओ के लिए कई नई योजनाएं चलाई जा रही है जो काफी सराहनीय है।
संस्था के चैयरमेन डॉ राजीव बियानी ने महिला दिवस पर, नारी शक्ति का आधार व्यक्त किया साथ ही बताया कि एजुकेशन एक ऐसा हथियार है जो जीवन के कठिन समय में काम आता है। इस अवसर पर संस्था की मुख्य चेयरपर्सन पुष्पा बियानी, बीएड प्रिंसिपल एकता पारीक, प्रिंसिपल डॉ नेहा पांडे व साथ ही सभी प्रोफेसर्स और छात्राएं उपस्थित रही।
The post अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम “शक्ति” का आयोजन appeared first on Biyani Times.
]]>