Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/फिटनेस-के-लिए-ऑटोमेटिक-टे/ Positive News Thu, 08 Feb 2024 05:29:19 +0000 en-US hourly 1 जयपुर में फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन शुरू:स्थानीय सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी, टू-व्हीलर की भी होगी जांच https://biyanitimes.com/%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%91%e0%a4%9f/ Thu, 08 Feb 2024 05:29:19 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9452 राजस्थान के 83 फिटनेस सेंटर 1 अक्टूबर 2024 से बंद हो जाएंगे, क्योंकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 12 सितंबर 2023 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित करने की बात कही गई है। इसके तहत राजस्थान में दो एटीएस स्टेशन स्थापित हो चुके हैं, …

The post जयपुर में फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन शुरू:स्थानीय सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी, टू-व्हीलर की भी होगी जांच appeared first on Biyani Times.

]]>
राजस्थान के 83 फिटनेस सेंटर 1 अक्टूबर 2024 से बंद हो जाएंगे, क्योंकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 12 सितंबर 2023 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित करने की बात कही गई है। इसके तहत राजस्थान में दो एटीएस स्टेशन स्थापित हो चुके हैं, जिसमें से एक जयपुर में सेंटर शुरू हो चुका है।
अभी तक 8 राज्यों में 37 सेंटर शुरू हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 25 सेंटर अकेले गुजरात में काम कर रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सेंटर शुरू हो चुके हैं। एटीएस सेंटर के शुरू होने से सबसे बड़ा लाभ अब आप जिस राज्य में होंगे, वहां पर ही अपने वाहन की फिटनेस जारी करा सकेंगे। इसके लिए आपको अपने स्थानीय फिटनेस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सेंटर शुरू हो चुके है, जिसकी पालना भी शुरू हो चुकी है। अगर प्रदेश के 83 फिटनेस सेंटर एटीएस में अपडेट नहीं हुए तो स्वत: ही निरस्त हो जाएंगे।
राजस्थान में 2 सेंटर स्थापित हुए
जयपुर और किशनगढ़ में अभी प्रदेश के 2 सेंटर स्थापित हुए हैं। हालांकि अभी जयपुर सेंटर में ही काम करना शुरू किया है। नियमानुसार जयपुर प्रथम के क्षेत्र में नया सेंटर आने से 3 फिटनेस सेंटर का प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। हालांकि अभी विभाग ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। अगर विभाग ने कोई नया आदेश जारी किया तो दोनों आरटीओ के अंडर में आने वाले 12 स्टेशन बंद हो जाएंगे।
बता दें कि आरटीओ- द्वितीय के क्षेत्र में 9 फिटनेस सेंटर आते हैं। वहीं दूसरी ओर किशनगढ़ का फिटनेस सेंटर तैयार हो रहा है। ये एटीएस सेंटर भारत सरकार की सीधी निगरानी में चलेंगे।
1159 वाहनों के आवेदन आए हैं
एटीएस सेंटरों पर आए वाहन की जानकारी सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। वेबसाइट के अनुसार राजस्थान में जयपुर प्रथम के क्षेत्र में एक सेंटर शुरू हुआ है। इसमें 1159 वाहनों के आवेदन आए हैं। इसमें 1063 के दस्तावेजों को अपलोड किया गया है। जिसमें से 1062 को फिट माना गया और एक अनफिट वाहन मिला।
टू-व्हीलर की भी होगी फिटनेस जांच
ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) में अब टू-व्हीलर कॉमर्शियल वाहनों की भी जांच होगी। अगर अब इन बाइक की फिटनेस नहीं होगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। नए फिटनेस सेंटर को स्थापित करने में करीब 4 करोड़ रुपए का खर्च है। इन्हें वाहनों के हिसाब से भी खोला जा सकता है। 2 व्हीलर के सेंटरों के लिए खर्च करने होंगे 1.50 करोड़ रुपए।

The post जयपुर में फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन शुरू:स्थानीय सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी, टू-व्हीलर की भी होगी जांच appeared first on Biyani Times.

]]>