Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
पक्षियों के पंख Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/पक्षियों-के-पंख/ Positive News Tue, 17 Aug 2021 08:17:34 +0000 en-US hourly 1 पक्षियों के पंख पर पेंटिंग्स बनाती हैं 24 साल की आफरीन https://biyanitimes.com/24-year-old-afreen-makes-paintings-on-the-feathers-of-birds/ Tue, 17 Aug 2021 08:17:34 +0000 https://biyanitimes.com/?p=6304 अनुष्का शर्मा उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली 24 साल की आफरीन खान इन्हीं पंखों पर अपनी क्रिएटिव पेंटिंग्स से एक से बढ़कर एक चीजें तैयार कर रही हैं। देशभर में उनकी पेंटिंग्स की गूंज है। इतना ही नहीं भारत के बाहर भी कई देशों में वे अपनी क्रिएटिविटी दिखा चुकी हैं। बड़े …

The post पक्षियों के पंख पर पेंटिंग्स बनाती हैं 24 साल की आफरीन appeared first on Biyani Times.

]]>
अनुष्का शर्मा

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली 24 साल की आफरीन खान इन्हीं पंखों पर अपनी क्रिएटिव पेंटिंग्स से एक से बढ़कर एक चीजें तैयार कर रही हैं।
देशभर में उनकी पेंटिंग्स की गूंज है। इतना ही नहीं भारत के बाहर भी कई देशों में वे अपनी क्रिएटिविटी दिखा चुकी हैं। बड़े लेवल पर उनकी पेंटिंग्स की डिमांड भी है। इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती है।

कहां से कलेक्ट करती हैं पक्षियों के पंख?

आफरीन पंखों पर अपनी कला उकेरने के लिए पंख रोड से कलेक्ट करती हैं। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट कर रखा है, जिनके यहां पक्षी पाले जाते हैं।
वे लोग पंख इकट्ठा कर आफरीन को दे देते हैं। आफरीन अपने कॉलेज के कैम्पस में गिरे हुए पंख भी कलेक्ट करती हैं।
इसके साथ ही वे कहीं जाती हैं और उन्हें वहां पंक्षियों के पंख मिलते हैं, तो वहां से भी कलेक्ट कर लेती हैं।

बचपन से ही बनाने लगी थीं पेंटिंग्स

आफरीन बचपन से ही पेंटिंग्स बनाने में माहिर थीं। 4 साल की उम्र में आफरीन ने रामपुर में इंटरस्कूल कॉम्पिटिशन में पहली बार अपनी कला का प्रदर्शन किया था, तब से लेकर अब तक उनके हुनर का जलवा बरकरार है।

उनके घरवालों की तरफ से भी काफी सपोर्ट मिलता है।आफरीन के पापा ने बचपन में ही उनकी कला को पहचान लिया था और उन्हें रामपुर के लोकल आर्टिस्ट से मिलवाने लेकर जाया करते थे। उन्हीं को देखकर आफरीन को प्रेरणा मिलती रही।

अब आफरीन फाइन आर्ट्स की फील्ड में ही आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी फाइन आर्ट्स के फील्ड में ही की है।
आफरीन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपने बैचलर्स तक की पढ़ाई पूरी की और फिर मास्टर्स जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से की।

सोशल मीडिया और एग्जीबिशन से करती हैं मार्केटिंग

आफरीन की बनाई पेंटिंग्स की अच्छी खासी डिमांड है। वे सोशल मीडिया के साथ ही ऑफलाइन एग्जीबिशन के जरिए भी अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करती हैं। इंस्टाग्राम पर feather art by afreen नाम से उनका पेज है।
जिसके जरिए लोग उनसे कॉन्टैक्ट करते हैं। इसके बाद वे कूरियर की मदद से कस्टमर तक प्रोडक्ट पहुंचाती हैं। इसके साथ ही आफरीन कस्टमर्स की डिमांड पर भी पेंटिंग्स बनाती हैं।
आफरीन कहती हैं कि उनकी फेदर पेंटिंग की कीमत 500 से शुरू होती है। जबकि कैनवास पेंटिंग और ऑइल पेंटिंग 3000 से 20000 तक में बिकती है।

The post पक्षियों के पंख पर पेंटिंग्स बनाती हैं 24 साल की आफरीन appeared first on Biyani Times.

]]>