Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
चिंकारा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार की अर्जी मंजूर सलमान खान मुश्किल में - Biyani Times
Biyani Times

चिंकारा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार की अर्जी मंजूर सलमान खान मुश्किल में

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने जोधपुर में चिंकारा शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली राजस्थान सरकार की ओर से दायर याचिका आज स्वीकार कर ली। न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति आर भानुमति की एक पीठ ने यह भी कहा कि मामले में शीघ्र सुनवाई की जाएगी।

पीठ ने नोटिस जारी करते हुए अभिनेता से जवाब मांगा। राजस्थान उच्च न्यायालय ने ‘कानूनी कमियों’ के आधार पर सलमान को बरी करने का फैसला सुनाया था जिसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने पिछले महीने यह अपील दायर की थी।
राज्य सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी जिसमें 50 वर्षीय अभिनेता को दोषी ठहाराने एवं पांच साल की जेल की सजा निरस्त कर दी गई थी।

Exit mobile version