Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
वर्क बुक के जरिए डेढ़ महीने तक होगी पिछली कक्षा की पढ़ाई - Biyani Times
Biyani Times

वर्क बुक के जरिए डेढ़ महीने तक होगी पिछली कक्षा की पढ़ाई

वर्क बुक के जरिए डेढ़ महीने तक होगी पिछली कक्षा की पढ़ाई

वर्क बुक के जरिए डेढ़ महीने तक होगी पिछली कक्षा की पढ़ाई

वर्क बुक: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कोरोना के दौरान स्कूल बंद रहने से प्रभावित पढ़ाई की भरपाई की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक आगामी सत्र शुरू होने के बाद डेढ़ महीने तीसरी कक्षा के टॉपिक की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए वर्क बुक तैयार कराई जा रही है। इसमें पहली से पांचवी कक्षा तक के क्लस्टर बनाकर बैक टू स्कूल अभियान के तहत ऐसा किया जा रहा है। इस वर्क बुक में पिछली कक्षा के कुछ टॉपिक शामिल होंगे, ताकि उनको विद्यार्थी पढ़ें और पिछली कक्षा की कमियों को दूर किया जा सके। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मंजूरी मिलते हैं इसके आदेश जारी होंगे और नए सत्र से इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

Exit mobile version