तानिया शर्मा
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भले ही काफी समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में शाहरुख खान ने इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनी में एंट्री ले ली है।
गौरतलब है कि इसी महीने ये डिक्शनरी प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की थी। दरअसल हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है।
ऐसे में दिव्यांगों की मदद के लिए पीएम मोदी ने सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। वहीं अब शाहरुख खान का नाम भी इसमें जुड़ गया है।
पीएम मोदी ने लॉन्च की थी डिक्शनरी
दरअसल हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में दिव्यांगों की मदद के लिए पीएम मोदी ने सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। ऐसे में अब भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) शब्दकोश में शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है।
कैसे होगा शाहरुख का इशारा
बताया जा रहा है कि भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश में करीब 10 हजार शब्द हैं, जिन में से एक शब्द शाहरुख खान भी है। साइन लैंग्वेज लेक्सिकॉन के मुताबिक शाहरुख खान के इशारे के लिए दाहिने हाथ की उंगलियों को बंदूक की तरह पकड़ना होगा और दिल के ऊपर दो बार टैप करना होगा।
शाहरुख के प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। इसके बाद शाहरुख अब तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। पठान के अलावा शाहरुख के पास एटली की एक फिल्म भी है, जिसका शूट शाहरुख शुरू कर चुके हैं।
शाहरुख खान के लिए काम के मोर्चे पर क्या है?
एटलीज लायन में शाहरुख खान नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास सिद्धार्थ आनंद की पठान भी है। यह फिल्म यश राज फिल्म्स द्वारा समर्थित है और इसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान एक कैमियो में नजर आएंगे।