Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
स्कॉटलैंड के कप्तान 16 रन बनाकर आउट, स्कोर 96/3 - Biyani Times
Biyani Times

स्कॉटलैंड के कप्तान 16 रन बनाकर आउट, स्कोर 96/3

स्कॉटलैंड के कप्तान 16 रन बनाकर आउट, स्कोर 96/3

स्कॉटलैंड के कप्तान 16 रन बनाकर आउट, स्कोर 96/3

तानिया शर्मा

टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मुकाबले जारी हैं। सोमवार को होबार्ट के बैलेरीव ओवल स्टेडियम में स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे दिन का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। स्कॉटलैंड ने पहले खेलते हुए 13 ओवर में तीन विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। ओपनर जार्ज मुन्से क्रीज पर हैं।

होल्डर ने दिए दो झटके, जोसेफ को भी 2 सफलताएं

जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ ने स्कॉटलैंड को दो-दो झटके दिए हैं।

बारिश के कारण रुका मैच

पारी की शुरुआत में बारिश के कारण कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। जो बारिश बंद होने के बाद फिर से शुरू हो गया। हालांकि, ओवर्स में कोई कटौती नहीं की गई है।

मुन्से-जोन्स ने दिलाई शानदार शुरुआत

ओपनर जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने स्कॉटलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 55 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। जोन्स पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

सुपर-12 में जाएंगी टॉप-2 टीमें

क्वालिफाइंग राउंड में 8 टीमें सुपर 12 में अपनी जगह बनाने के लिए लड़ रही है। इस राउंड में 4 टीमों के दो ग्रुप है। इसमें से ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 12 में शामिल होंगी।

दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच दोपहर 1:30 बजे से

वर्ल्ड कप के क्वालिफाइंग राउंड का चौथा मैच जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। जिम्बाब्वे का वर्ल्ड कप आगाज अच्छा नहीं रहा। प्रैक्टिस मैच में जिम्बाब्वे को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आयरलैंड ने अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में जीत दर्ज की थी, लेकिन वॉर्मअप मैच में नामीबिया से हार मिली थी। दोनों टीमों के अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर होगा।

बल्लोेबाजी के लिए पिच अच्छी

बेलेरिव ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी साबित होगी। बल्लेबाज टाइमिंग के साथ अच्छे शॉट्स खेल सकते है। साथ ही पिच पर अच्छा उछाल रहेगा। गेंबाज लाइन और लेंथ पर ध्यान दे तो उनको फायदा हो सकता है।

Exit mobile version