Biyani Times

Propose Day पर इन खास टिप्स की मदद से अपने पार्टनर को करें प्रपोज

Propose Day पर इन खास टिप्स की मदद से अपने पार्टनर को करें प्रपोज

Happy Propose Day 2022 : प्यार करना भले ही आसान लगता हो लेकिन प्रपोज करना बड़ा ही मुश्किल काम होता है। लोग अकेले में तो काफी तैयारी कर लेते हैं लेकिन जब वह अपने प्यार के सामने होते हैं तो जुबान लड़खड़ाने लगती है और दिल की बात दिल में ही रह जाती है। आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे पर लोग अपनी फीलिंग्स को अपने पार्टनर के साथ शेयर करते हैं। प्रपोज डे आने के साथ ही उनकी बेचैनी भी बढ़ती जाती है। ऐसे में आइए यहां जानें पार्टनर को प्रपोज करने के कुछ टिप्स…..

1. अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लाइट में कहीं जा रहे हैं तो इंटरकॉम से उसे प्रपोज कर सकते हैं। दिल की बात कहने का यह अनोखा तरीका शायद उसे पसंद आए और आपकी बात बन जाए।
2. कैंडल नाइट डिनर- लड़की को कैंडल नाइट डिनर पर ले जाकर भी प्रपोज कर सकते हैं। डिनर पर जाने से पहले ही रेस्ट्रो में कुछ रोमांटिक म्यूजिक का इंतजाम कर लें। खाना सर्व करते हुए लड़की की प्लेट में गिफ्ट रखकर या फिर आप गाने पर डांस करते हुए उससे प्यार का इजहार कर सकते हैं।
3. डेस्टिनेशन प्रपोज- लड़की को प्रपोज करने के लिए आप उसे उसकी पसंदीदा जगह पर ले जाकर वहां उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं, फिर चाहे वो जगह उसका फेवरेट रेस्त्रां हो या कोई सनसेट पॉइंट।
4. इश्क का इजहार करते समय आपको अपनी मोहब्बत का विश्वास दिलाने के लिए बड़ी बड़ी बातें करने की जरूरत नहीं। उन्हें अपने व्यवहार से महसूस कराएं कि आप उन्हें कितना पसंद करते हैं।

5. अगर आपकी गर्लफ्रेंड को रोमांच भरे खेल पसंद हैं जैसे रॉक क्लाइंबिंग और अंडर वॉटर डाइविंग तो रॉक क्लाइंबिंग के बाद पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी पर पहुंच कर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं या समुद्र की गहराई में मछलियों के बीच शादी के लिए प्रपोज कर सकते है।
6. ठंडे मौसम में अपनी गर्लफ्रेंड को एक लांग ड्राइव पर ले जाएं और कूल रोमांटिक माहौल में उसका हाथ पकड़कर उसे शादी के लिए प्रपोज करें. उम्मीद है कि हाथों की गर्माहट दिल तक जरूर पहुंचेगी।
7. पहली मुलाकात- अपने क्रश को प्रपोज करने के लिए आप उस जगह का चुनाव भी कर सकते हैं, जहां आप दोनों पहली बार मिले थे। उस जगह जाकर आप पहले से ही तैयारियां कर लें, जैसे – किसी बोर्ड का इंतजाम कर आप दोनों की तस्वीरें लगा सकते हैं या फिर प्रपोजल केक और म्यूजिक तैयार रखें। इसके बाद किसी बहाने से उन्हें वहां बुलाकर अपने दिल का हाल बताते हुए उन्हें प्रपोज करें।

Exit mobile version