Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण देश के लिए गौरव का क्षण - Biyani Times
Biyani Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण देश के लिए गौरव का क्षण

नई दिल्ली: कम ऊंचाई पर सामने से आने वाली किसी भी दुश्मन मिसाइल को नष्ट करने में सक्षम इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण कर लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के रक्षा वैज्ञानिकों की तारीफ की और कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है.

नरेंद्र मोदी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, “रक्षा क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रदर्शन के लिए हमारे रक्षा वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई…” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “इसके साथ ही भारत अब ऐसी क्षमता वाले पांच देशों के चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है… पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है…”

दरअसल, भारत ने स्वदेश-निर्मित सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का बुधवार को सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया था. यह मिसाइल कम ऊंचाई पर सामने से आने वाली किसी भी दुश्मन मिसाइल को नष्ट करने में सक्षम है.

Exit mobile version