जानें क्या है मंकी पॉक्स, लक्षण व बचाव
जानें क्या है मंकी पॉक्स, लक्षण व बचाव

मंकीपाक्स के क्या हैं लक्षण और कैसे फैलता है संक्रमण, ऐसे करे बचाव

क्या है मंकी पॉक्स ?

मंकी पॉक्स एक वायरल डिजीज है। ये बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है और ये स्मॉल पॉक्स  बीमारी के ही समान है। शुरुआत में मंकी पॉक्स के ज़्यादातर केसेस सेंट्रल और साउथर्न अफ्रीका में पाए गए। पर मई 2022 के बाद अचानक से ये बीमारी तेज़ी से लोगो में फैलती दिखाई दी।

 कैसे हो सकता है  ट्रांसमिशन

जो व्यक्ति मंकी पॉक्स जैसी बीमारी से झूँझ रहा हो, उसके शरीर पर छोटे छोटे दाने निकल जाते है, जिनमे पस जमा होता है  उस पस या फ्लूइड के संपर्क में आने से वो व्यक्ति भी मंकी पॉक्स का शिकार हो जाएगा। या फिर यूं कहे की वो व्यक्ति जो मंकी पॉक्स जैसी बिमारी से पीड़ित है, उस व्यक्ति की बॉडी में से निकले हुए किसी ही प्रकार के फ्लूइड (ब्लड, पस, यूरिन) के संपर्क में आने से भी आपको भी मंकी पॉक्स हो सकता है।

मंकीपॉक्सके लक्षण 

बुखार होना, हाथ या पैरो में दर्द होना, सिर में भारिपन होना, पेट में दर्द होना और गले में दर्द होना मंकी पॉक्स के लक्षण है। अगर आपको इन में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हो, तो आपको तुरंत आपकी जांच करवानी चाहिए।

इलाज कैसे हो 

जैसा की देखा जा रहा है की मोंकीरी पॉक्स के केसेस हर जगह बढ़ने लग गए है।  मई 2022 के बाद दुनिया में ज़्यादातर जगहों पर इसके केसेस मिलने लगे है। इस बिमारी के इतने तेज़ी से फ़ैलने के कारण W.H.O ने इसे नोटिफाएबल डिजीज भी घोषित कर दिया है। भारत में अगर इसका कोई पेशेंट मिल रहा है तो हमें गवर्नमेंट को इस बारे में सूचित करना आवश्यक है। ताकि मरीज की जांच और इलाज सही तरीके से किया जा सके।

कैसे करे बचाव

अगर आपके घर में किसी को भी मंकी पॉक्स हुआ है तो सबसे पहले तो उसे आइसोलेट कर दे। ताकि घर के बाकी लोगों में बिमारी के फैलने की संभावनाए कम हो जाए। ऊपर बताए हुए लक्षणों में से कोई भी लक्षण अगर आपको अपने शरीर में दिखे तो अपनी तुरंत जांच करवाए और घर पर रेस्ट करे। जो घरवाले मंकी पॉक्स से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल कर रहे है, वो इस बात का ध्यान रखे की वो उनकी किसी भी छुई हुई चीज़ों के सम्पर्क में ना आये।

Check Also

What you think today becomes what you achieve tomorrow.

Every great achievement begins as a small thought in the mind of someone who dared …