Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
कुमावत राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त - Biyani Times
Biyani Times

कुमावत राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा पार्टी नेताओं की राजनीतिक नियुक्तियां कर दी है।  जिनमें पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को अंतरजातीय जलवितरण समीक्षा सेल का अध्यक्ष, पूर्व विधायक कुचामन नगरपालिका के चैयरमेन हरीश कुमावत को शिल्प एवं माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष, पार्टी के संगठन मंत्री जगमोहन बघेल को राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड का अध्यक्ष, युवा मोर्चा के भूपेन्द्र सैनी को राजस्थान युवा बोर्ड का अध्यक्ष एवं संदीप यादव को उपाध्यक्ष, सीकर के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम रिणवां को यूआईटी सीकर का अध्यक्ष, बीजेपी के अजमेर संभाग के संयोजक रहे गोपाल लाल शर्मा को यूआईटी भीलवाड़ा का अध्यक्ष,भूपेन्द्र देवासी को राजस्थान राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष, राजकुमारी गुजर को राजस्थान लोकसेवा आयोग की सदस्य, जगमाल सिंह को राजस्थान विमुक्त घुमंतु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version