Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
जयपुर – बीकानेर के बीच हवाई सेवा - Biyani Times
Biyani Times

जयपुर – बीकानेर के बीच हवाई सेवा

जयपुर-जोधपुर और जयपुर-उदयपुर के मंगलवार से हवाई सेवा की शुरू की गई है। इस साल शुरू होने वाली ये राजस्थान की तीसरी इंट्रास्टेट हवाई सेवा है। इससे पहले चार अक्टूबर को जयपुर से जोधपुर और उदयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जा चुकी है। सीएम वसुंधरा राजे और केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मंगलवार सुबह राजधानी के जयपुर के स्टेट हैंगर से बीकानेर के लिए पहली उड़ान भरने वाली विमान सेवा का शुभारंभ किया । ये विमान सेवा सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन तक उपलब्ध होगी । हवाई मार्ग से जयपुर से बीकानेर के बीच महज सवा घंटे में पूरी होगी जिसका किराया 1900 रूपए होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए निजी कंपनी सुप्रीम एवीएशन से करार किया है। विमान स्टेट हैंगर से सुबह 7 बजे उड़ान भरकर सवा 8 बजे बीकानेर पहुंचेगा। इसके लिए नौ सीटर केरावेन – सी 208 विमान काम में लिया जा रहा है जो जयपुर से जोधपुर और उदयपुर के लिए पहले से ही संचालन में हैं। किराए की न्यूनतम  दर कंपनी ने 1999 रूपए और अधिकतम 3499 रूपए रखी है। यही दरें जयपुर से जोधपुर और उदयपुर के लिए भी है।

Exit mobile version