Biyani Times

16 वर्षीय कहकशां को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

भारतीय मूल की कहकशां बसु को अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। ये पुरस्कार बसु को दुनियाभर में विभिन्न मसलों पर काम कर रहे 120 किशोरों के बीच उन्हें दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पैदा हुई कहकशां को ये पुरस्कार पर्यावरण और जलवायु के लिए संघर्ष करने की वजह से दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाली कहकशां बसु को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस ने ये अवार्ड दिया। कहकशां ने आठ साल की उम्र में दुबई में कचरे की री-साइक्लिंग के लिए जागरूकता अभियान चलाया था। वे संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम मेजर ग्रुप ऑफ चिल्ड्रन एंड यूथ की सबसे कम उम्र की वैश्विक समन्वयक होंगी।

Exit mobile version