Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा वार्मअप मैच आज - Biyani Times
Biyani Times

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा वार्मअप मैच आज

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा वार्मअप मैच आज

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा वार्मअप मैच आज

तानिया शर्मा

टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को टीम इंडिया अपना दूसरा वार्मअप मैच खेलेगी। दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। पहले वार्मअप मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी है। जबकि कीवियों को पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका से पराजय झेलनी पड़ी है। ऐसे में केन विलियमसन की लीडरशिप वाली टीम के लिए यह जीत जरूरी है।

शमी की शानदार वापसी

टीम के सबसे अनुभव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने करीब एक साल बाद टीम में वापसी की है। बड़ा बात यह है कि वे अच्छी लय में दिख रहे हैं। जो टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 गेंदों पर 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया था। वे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हैं।

यहां देखें मुकाबला

मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा। आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हाटस्टार पर भी देख सकते हैं। साथ ही लाइव स्कोर दैनिक भास्कर.कॉम में भी देख सकते हैं। इसे डीबी मोबइल एप में भी देखा जा सकता है।

गाबा में मिलेगी फ्लैट पिच

गाबा की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए अच्छी होगी। पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिलेगा। कुछ देर बाद बल्लेबाज उछाल का फायदा उठाकर रन बना सकते है। स्पिनर्स को इस पिच पर विकेट लेने में दिक्कतें हो सकती है।

Exit mobile version