Biyani Times

भारतीय नौसेना को मिला नौवां P-8I निगरानी विमान

भारतीय नौसेना को मिला नौवां P-8I निगरानी विमान

भारतीय नौसेना को मिला नौवां P-8I निगरानी विमान

भारतीय नौसेना ने बुधवार को गोवा में नौसेना एयरबेस पर अपना नौवां पी-8आई (P-8I) निगरानी विमान प्राप्त किया। यह विमान नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमताओं को और मजबूत करेगा। आज आया विमान उन चार अतिरिक्त विमानों में से पहला है जिनके लिए भारत ने आठ विमानों के प्रारंभिक आदेश पूरा होने के बाद आदेश दिया था।

भारतीय नौसेना ने हाल ही में लद्दाख में तनाव के चलते पी-8आई विमानों को सर्विलांस करने और पीएलए की जानकारी लेने के लिए सीमा पर लगाया था। इन नए पी-8आई विमानों को दुश्मन देश के बारे में जानने के लिए कई नई तकनीक और हथियारों से लैस किया गया है। नौसेना को अपना यह नौवां विमान गोवा के हंसा नेवल बेस पर मिला और इसे यहीं तैनात किया जाएगा।

डोकलाम विवाद में भी हुआ था इस्तेमाल

इस एयरक्राफ्ट को लंबी दूरी के पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह रोधी युद्ध के साथ-साथ खुफिया, निगरानी और टोही मिशन के लिए बनाया गया है। भारतीय सेना ने 2017 के डोकलाम विवाद के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया गया था। पी-8आई एयरक्राफ्ट की रेंज लगभग 2200 किमी है। साथ ही अधिकतम 490 समुद्री मील या 789 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। हाल ही में एक सरकारी अधिकारी ने कहा था कि छह और पी-8 आई विमानों की खरीद के लिए बातचीत शुरू होनी बाकी है। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ गतिरोध से काफी पहले यानी नवंबर 2019 में रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा छह पी-8आई की खरीद को मंजूरी दे दी गई थी।

Exit mobile version