Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
आईबीएसएफ विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचे पंकज आडवाणी - Biyani Times
Biyani Times

आईबीएसएफ विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचे पंकज आडवाणी

दोहा। स्नूकर में 15 बार विश्व चैंपियन रह चुके पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं पंकज के आडवाणी के सेमीफाइनल में पंहुचने के बाद भारत का पदक भी पक्का हो गया है। आडवाणी ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के थानावत तिरोपोंगपाईबून को एक रोमांचक मुकाबले में 6-5 से हराकर भारत के लिए टूर्नामेंट में पुरूष वर्ग में पदक पक्का कर लिया है । पंकज आडवाणी एक समय बेस्ट ऑफ 11 फ्रेम के मैच में 5-3 की बढ़त के साथ बेहद मजबूत स्थिति में थे । इसके बाद थाई प्लेयर ने मैच में वापसी की और मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद लास्ट और फाइनल फ्रेम में दोनों प्लेयर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार अंतिम शॉट में आडवाणी ने धैर्य रखते हुए सेमीफाइनल में एंट्री पाने में कामयाबी हासिल की। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वेल्स के एंड्रये पेगे के होगा।

Exit mobile version