मोदी हमें आप पर गर्व है, लगाई गई समर्थन में लाइन

हमें आप पर गर्व है नई दिल्ली मोदी के समर्थन में लगाई लाइन, कहा- हमें आप पर गर्व है नोटबंदी मामले में जहां कई नेता पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले के विरोध में हैं, वहीं पब्लिक समर्थन में दिखाई दे रही है। शनिवार को सुबह एटीएम और बैंकों के अलावा एक और जगह लाइन दिखाई दी। ये जगह थी नोएडा के मेट्रो स्टेशन सिटी सेंटर के पास। यहां 50 से अधिक संख्या में लोग बैनर लेकर पीएम मोदी के समर्थन करते दिखाई दिए।

बैनर पर लिखा- हमें है पीएम पर गर्व  बैनर पर नरेंद्र मोदी के समर्थन में कुछ न कुछ लिखा हुआ है। कुछ ने जहां थैंक यू पीए लिखा हुआ है तो कुछ ने लिखा- ब्लैक मनी के खिलाफ आपकी जंग का हम समर्थन करते हैं। हमें आप पर गर्व है। वहीं, कुछ ने ऐसे बैनर के साथ अपना फोटो खींचकर सोशल साइट का डीपी बनाने का सुझाव भी दिए हैं।

बीजेपी से नहीं हूं, लेकिन विरोधियों को जवाब देना चाहता हूं

लाइन में लगकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन कर रहे राजेश कहते हैं- देखिए, ऐसा नहीं है कि हम बीजेपी से हैं। ऐसा भी नहीं हैं कि हमारे पास काम नहीं है। दरअसल, हम उन्हें जवाब देना चाहते हैं जो नेता इस फैसले को बेकार बता रहे हैं। वहीं, पढ़ाई करने वाले इमरान का कहना है कि पीएम ने फैसला सही लिया है। लेकिन व्यवस्था सही नहीं होने से पब्लिक को थोड़ी परेशानी हो रही है।

Check Also

वर्ल्ड टेलीविजन डे: Idiot Box to Smart Box

21 नवंबर यानी वर्ल्ड टेलीविज़न डे (World Television Day), ये दिन हमें याद दिलाता है …