Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
बालिका दिवस पर देंगे बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश - Biyani Times
Biyani Times

बालिका दिवस पर देंगे बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश

जयपुर। प्रदेश के चिकित्सा विभाग की ओर से 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बेटी बचाओ,बेटी पढाओ का संदेश देने के साथ ही बालिका शिशु एवं किशोरी स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी राजधानी में सोमवार आयोजित एक विभागीय बैठक में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से जिला और ब्लॉक स्तर पर कॉलेजों में पीसीपीएनडीटी एक्ट पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। वहीं सबडिविजनल, सैटेलाइट और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बालिका शिशु स्वास्थ्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इनकी जिम्मेदारी राज्य स्तर पर निदेशक(आरसीएच)को सौंपी गई है।

Exit mobile version