Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
इस साल आ रहे स्टार्टअप्स को बढने में मदद करेगा फेसबुक - Biyani Times
Biyani Times

इस साल आ रहे स्टार्टअप्स को बढने में मदद करेगा फेसबुक

Sign at the entrance of Startup city, Washington

भारत में 90 प्रतिशत स्टार्टअप्स शुरूआती पांच साल में ही बंद हो जाते हैं। ऐसे में फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट की मदद इन्हे बडी सुरक्षा दे सकती है। फेसबुक ने कुछ माह पहले भारत में स्टार्टअप्स तथा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए दो प्रोग्राम शुरू करने का वादा किया था। कंपनी नए साल के पहलें ही माह में यह वादा पूरा करने जा रही है। पहला प्रोग्राम ’इंडिया इनोवेशन हब’ है। वहीं दूसरा ’स्कूल ऑफ इनोवेशन’। ’इंडिया इनोवेशन हब’ प्रोग्राम के लिए कंपनी जनवरी से आवेदन मंगवाने शुरू कर रही है। इनमें से चुने गए 10 स्टार्टअप्स फेसबुक के संसाधनों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट देश के बडे स्टार्टअप्स का देगा सहारा
सॉफ्टवेयर क्षेत्र की शीर्ष कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी इस साल देश में बडे स्टार्टअप्स के पालन-पोषण का जिम्मा संभालने जा रही है। कंपनी ने यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के लिए ये घोषणा की है। यानी वे कंपनियां जिनकी कीमत 1 अरब डॉलर (6400 करोड रूपए) से ज्यादा होगी। वैसे माइक्रोसॉफ्ट फिलहाल देश क 5000 छोटे टेक स्टार्टअप्स और 20 हजार छोटे व मध्यम व्यवसायों को आगे बढने में मदद कर ही रही है। माइक्रोसॉफ्ट का उद्देश्य है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोंगों को आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का प्रशिक्षण दे। ताकि इस क्षेत्र में नई खोज हो और ज्यादा काम हो सके।

Exit mobile version