Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
जेएनयू में पांच महिने पहले हो सकती है प्रवेश परीक्षा - Biyani Times
Biyani Times

जेएनयू में पांच महिने पहले हो सकती है प्रवेश परीक्षा

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षिक सत्र 2018-19 से प्रवेश परीक्षाएं पांच महिने पहले शुरू हो सकती है। इसे लेकर प्रशासनिक सहमति बन मिल गई है। हालांक छात्रसंघ एंट्रेस टेस्ट पांच महिने पहले कराए जाने का विरोध कर रहे हैं क्योंकि गरीब और ग्रामीण छात्रों को इससे दिक्कत हो सकती है। इसका निर्णय जेएनयू एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया है। फिलहाल जेएनयू में प्रवेश के लिए परीक्षा मई में होती है लेकिन इसे दिसंबर माह में ही कराया जा सकता है। प्रशासनिक तौर पर ये माना जा रहा है कि जुलाई –अगस्त तक एडमिशन प्रोसेस चलता है, तब तक बेस्ट स्टूडेंट दूसरी जगहों पर एडमिशन ले चुके होते हैं। जबकि छात्रसंघ का कहना है कि ऐसा करना ठीक नहीं है। क्योंकि दिसंबर तक छात्रों का कोर्स पूरा नहीं होता है। बैठक में टेस्ट की फीस बढाने को लेकर भी फैसला किया गया।

Exit mobile version