जयपुर। रविवार को कांग्रेस और भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने-अपने प्रत्याशियो की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अलवर लोकसभा क्षेत्र से श्रम मंत्री जसवंत सिंह यादव,अजमेर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लाम्बा व मांडलगढ़ से भीलवाड़ा जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने अजमेर से प्रदेश उपाध्यक्ष रघु शर्मा और मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ को मैदान में उतारा है। वही अलवर से डॉ. कर्णसिंह यादव को उतार चुकी है।