The post Internal Hackathon Competition to Be Organized at Biyani Girls College appeared first on Biyani Times.
]]>“This internal hackathon will not only help us identify the most promising teams but will also give students an opportunity to test their ideas and refine their projects before the main competition,”
said Dr. Dhyan Singh Gothwal, Principal of Biyani Girls College.The Smart India Hackathon, an initiative by the Government of India, is one of the largest innovation challenges in the country, encouraging students to provide technology-driven solutions to real-world problems. Participation in the SIH has been a matter of pride and recognition for colleges nationwide.
With the internal competition in place, Biyani Girls College is ensuring that its teams are well-prepared, confident, and ready to represent the institution at the national level.
The post Internal Hackathon Competition to Be Organized at Biyani Girls College appeared first on Biyani Times.
]]>The post लखनऊ के शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन पर रवाना, परिजनों ने जताया गर्व appeared first on Biyani Times.
]]>
शुभांशु शुक्ला अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुए एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा हैं। इस मिशन में उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। यह यान नासा के प्रसिद्ध लॉन्चपैड 39ए से रवाना हुआ। अंतरिक्ष यान के करीब 28 घंटे की यात्रा के बाद गुरुवार शाम 4:30 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक करने की उम्मीद है।
यह मिशन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।
शुभांशु शुक्ला की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों ने खुशी और गर्व का इज़हार किया है। उनके पिता ने कहा, “हमें अपने बेटे पर बहुत नाज़ है। उसकी वजह से आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उसका मिशन सफल हो और वह सुरक्षित लौटे। मुझे पूरा विश्वास है कि शुभांशु का मिशन जरूर पूरा होगा।”
शुभांशु की मां ने भावुक होकर कहा, “मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। इस पल का हमें बेसब्री से इंतजार था। आज पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। सभी लोग उसे शुभकामनाएं दे रहे हैं।”
उनकी बहन शुचि मिश्रा ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “हम सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें इस मिशन में सफलता मिले। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है, और हमें पूरा भरोसा है कि वह सफल होकर लौटेंगे।”
शुभांशु शुक्ला का यह मिशन न सिर्फ विज्ञान और तकनीक की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। राकेश शर्मा के बाद किसी भारतीय का अंतरिक्ष में जाना एक ऐतिहासिक अवसर है और पूरे देश की निगाहें अब इस मिशन की सफलता पर टिकी हैं।
The post लखनऊ के शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन पर रवाना, परिजनों ने जताया गर्व appeared first on Biyani Times.
]]>The post March 2025 Biyani Times Newspaper appeared first on Biyani Times.
]]>







The post March 2025 Biyani Times Newspaper appeared first on Biyani Times.
]]>The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.
]]>NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. 2019 में NDA ने 8 राज्यों में क्लीन स्वीप किया था. मोदी सरकार के 50 में से 37 केंद्रीय मंत्रियों को जीत मिली. यूपी में मोदी सरकार के 11 से 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे हैं.
इस बार के लोकसभा चुनाव में NOTA का नया रिकॉर्ड बना. इंदौर में 2.18लाख वोट NOTA पर गए, 2019 का 51,660 वोटों का रिकॉर्ड था. वहीं भाजपा ने अयोध्या समेत हिंदी बेल्ट में ही 67 लोकसभा सीटें गंवाई. लेकिन दक्षिण भारत में जीत के नये दरवाजे खुले.वहीं इन लोकसभा चुनाव में गठबंधन का दौर लौटा, क्षेत्रीय दल फिर उभरे, सियासी दलों को सबक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में जनता ने चौंकाया. पीएम मोदी 1.52 लाख और अमित शाह 7.44 लाख वोटों से जीते राहुल गांधी वायनाड से 3.64 लाख, रायबरेली से 3.9 लाख वोट से जीते. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं, 8 बार सांसद रही मेनका गांधी भी चुनाव हारी.
The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.
]]>The post राजस्थान में 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, गुजरात-MP में भी आसमान से बरस रही आग, जानें- गर्मी से कब मिलेगी राहत appeared first on Biyani Times.
]]>दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. लू और हीटवेव के कहर के सामने लोग बेबस नजर आ रहे हैं. भारत का बड़ा हिस्सा गुरुवार को लगातार सातवें दिन लू की चपेट में रहा. वहीं राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है. वहीं उत्तर भारत के आठ राज्यों में पारा 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है.गुजरात में भी पारा 45 के पार है. पाकिस्तान की बात करें तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. गुरुवार को पड़ोसी मुल्क का तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 16 स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि प्रचंड गर्मी की लहर अभी कम से कम पांच दिनों तक और जारी रहेगी. राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है. गुरुवार को चुरू में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया।
बाड़मेर शहर में भीषण गर्मी के चलते दो महिलाएं चक्कर खाकर सड़क पर ही गिर पड़ी. आसपास के लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया तो दूसरी तरफ बालोतरा जिले के पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में गर्मी से दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां पंजाब निवासी 41 वर्षीय शिंदरसिंह नामक मजदूर की मौत हो गई ।
image.png
The post राजस्थान में 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, गुजरात-MP में भी आसमान से बरस रही आग, जानें- गर्मी से कब मिलेगी राहत appeared first on Biyani Times.
]]>







The post May 2024 Biyani Times Newspaper appeared first on Biyani Times.
]]>
The post Jan. 2024 Biyani Times Newspaper appeared first on Biyani Times.
]]>
The post Nov. 2023 Biyani Times Newspaper appeared first on Biyani Times.
]]>The post भजनलाल सरकार अब स्टूडेंट्स से करवाएगी सूर्य नमस्कार:15 फरवरी से होगी अभियान की शुरुआत, टीचर्स के साथ पैरेंट्स भी होंगे शामिल appeared first on Biyani Times.
]]>
प्रदेशभर में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते समय स्कूलों में लड़को और लड़कियों के लिए अलग – अलग योग अभ्यास की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान कोई भी स्टूडेंट्स गलत तरीके से योग न करें। इसे ध्यान में रखने के लिए एक्सपर्ट द्वारा सबसे पहले स्कूल टीचर्स को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। ताकि वह स्टूडेंट्स को सही योग क्रिया सीखा सके।
राजस्थन में शिक्षा विभाग द्वारा 15 फरवरी (सूर्य सप्तमी) से अभियान की शुरुवात की जाएगी। जिसमें स्टूडेंस के साथ टीचर्स, पैरंट्स, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम जनता भी शामिल होगी। जिसे वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भी भेजा जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा योग अभ्यास करने वाले स्टूडेंस, टीचर्स, पैरंट्स, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम जनता सभी लोगों की जानकारी शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से उसी दिन 2 बजे दर्ज की जाएगी।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सुबह की प्रार्थना में कम से कम 15 सूर्य नमस्कार का अभ्यास रोज एक स्टूडेंट को करना चाहिए। क्यों कि सूर्य के प्रकाश से ही हम सब कुछ कर पा रहे हैं। इस प्रकार सूर्य सप्तमी पर एक बड़ा कार्यक्रम भी होगा। लोगों में व्यायाम करने की रुचि भी रहेगी। एक बार पहले 15 फरवरी तक सूर्य नमस्कार करना अनिवार्य रखेंगे। जब एक बार छात्रों कि व्यायाम करने की आदत बन जाएगी। तब वह अपने आप ही स्कूलों में सूर्य नमस्कार कर सकेंगे।

बता दें कि पूर्व वसुंधरा (बीजेपी) सरकार के कार्यकाल के दौरान भी सूर्य नमस्कार में सूर्य नमस्कार को आनिवार्य घोषित किया गया था। उस वक्त भी सुबह प्रार्थना के बाद स्टूडेंट्स द्वारा सूर्य नमस्कार और योग करना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन तब कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।
खबरें और भी हैं…
The post भजनलाल सरकार अब स्टूडेंट्स से करवाएगी सूर्य नमस्कार:15 फरवरी से होगी अभियान की शुरुआत, टीचर्स के साथ पैरेंट्स भी होंगे शामिल appeared first on Biyani Times.
]]>The post सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेण्डर ! बतौर नोडल एजेंसी खाद्य विभाग ने योजना की जारी की एक्शन प्लान, appeared first on Biyani Times.
]]>पूर्ववर्ती सरकार में 500 रूपए और अब राज बदलने के बाद राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार उज्जवला और बीपीएल गैस कनेक्शनधारियों को 450 रूपए में सिलेंडर देना शुरू कर रही है. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था, जिसे सरकार ने एक जनवरी से लागू करने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत उज्ज्वला और अन्य गरीब परिवार (बीपीएल) की महिलाओं को 1 जनवरी से रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत गैस सिलेण्डर मात्र 450 रुपये में उपलब्ध कराया जायेगा. योजना के तहत लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर निर्धारित राशि पर ही गैस एजेंसी से मिलेगा, जिसके बाद 450 रुपए से ऊपर की राशि परिवार के मुखिया के जनाधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में जमा होगी. योजना के लिए प्रत्येक उपभोक्ता को एलपीजी आईडी और जनाधार के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में पंजीयन कराना होगा.
500 का सिलेण्डर अब 450 में होगा उपलब्ध
प्रदेश में शुरू ‘रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ से जुड़ी खबर
राज्य के वित्तीष कोष पर हर महीने 50 से 52 करोड़ रुपए का आएगा भार
वर्तमान में तेल-गैस कंपनियां 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेण्डर 906 रुपए में उपलब्ध करवा रही है
केन्द्र सरकार की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों को 300 रुपए की रिबेट दी जाती है
राज्य में वर्तमान में 73 लाख उज्जवला और बीपीएल कनेक्शनधारी है
इनमें से करीब 69 लाख उज्जवला के है. जबकि 3.5 लाख बीपीएल कनेक्शनधारी हैं
केन्द्र की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों को 300 रूपए सब्सिडी देने के बाद राज्य सरकार को 156 रुपए सब्सिडी अलग से देनी पड़ेगी.
इसी तरह बीपीएल गैस कनेक्शधारियों को केंद्र सरकार की ओर से कोई सब्सिडी नहीं मिलती है इसलिए 456 रूपए सब्सिडी का पैसा राज्य सरकार को ही वहन करना पडेगा.
हर माह एक सिलेण्डर पर मिलेगी सब्सिडी !
प्रदेश में शुरू ‘रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ से जुड़ी खबर
वर्तमान में इन कनेक्शनधारियों को जा रहे हर माह 30 लाख सिलेंडर
योजना के तहत महीने में अधिकतम एक सिलेंडर पर ही मिलेगी रियायत
पूर्व की भांति उपभोक्ताओं को पहले सिलेंडर की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा
इसके बाद 450 रुपए सिलेंडर के हिसाब से बाकी की राशि बैंक खाते में होगी ट्रांसफर
इस बीच यदि सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का हुआ बदलाव
तो उपभोक्ता को उसी अनुपात में ट्रांसफर की जाएगी सब्सिडी की राशि
भाजपा के 450 रूपए में सिलेंडर देने के घोषणा पत्र और उसे संकल्प पत्र में शामिल करने के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में जुड़ने के लिए नए आवेदन आना शुरू हो गए हैं. हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्देश दे रखे है कि लाभार्थियों को जांच के बाद ही योजना में जोड़ा जाए. इसके लिए जिलास्तरीय जांच कमेटी बनाई जाएगी, जो आवेदन करने वाले व्यक्ति व उसके परिवार की जांच करेगी इसके साथ ही पूर्व में केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से जारी योजनाओें का फायदा ले रहे गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है, ताकि किसी भी सूरत में सब्सिडी का दुरूपयोग ना हो।
गैस उपभोक्ताओं की E-KYC को लेकर दूर हुई गफलत
31 दिसंबर अंतिम तिथि मानकर रोजाना गैस एजेंसियों पर लग रही थी उपभोक्ताओं की भीड़
कल राज्य सरकार ने सब्सिडी योजना की आधिकारिक घोषणा की
उज्ज्वला व BPL परिवारों को 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
1 जनवरी के बाद भी पंजीयन करने पर मिलेगा योजना का लाभ
सामान्य उपभोक्ता के लिए 31 दिसंबर तक E-KYC की कोई बाध्यता नहीं
सामान्य उपभोक्ताओं के लिए जल्द ही एक ऑनलाइन E-KYC सिस्टम किया जाएगा शुरू
The post सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेण्डर ! बतौर नोडल एजेंसी खाद्य विभाग ने योजना की जारी की एक्शन प्लान, appeared first on Biyani Times.
]]>