Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
RCB Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/category/rcb/ Positive News Tue, 23 Dec 2025 09:05:53 +0000 en-US hourly 1 PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड https://biyanitimes.com/pm-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae/ Wed, 05 Jun 2024 05:06:52 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9670 नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को बहुमत मिला है. 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया रिकॉर्ड बना है. NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. …

The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को बहुमत मिला है. 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया रिकॉर्ड बना है.

NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. 2019 में NDA ने 8 राज्यों में क्लीन स्वीप किया था. मोदी सरकार के 50 में से 37 केंद्रीय मंत्रियों को जीत मिली. यूपी में मोदी सरकार के 11 से 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे हैं.

इस बार के लोकसभा चुनाव में NOTA का नया रिकॉर्ड बना. इंदौर में 2.18लाख वोट NOTA पर गए, 2019 का 51,660 वोटों का रिकॉर्ड था. वहीं भाजपा ने अयोध्या समेत हिंदी बेल्ट में ही 67 लोकसभा सीटें गंवाई. लेकिन दक्षिण भारत में जीत के नये दरवाजे खुले.वहीं इन लोकसभा चुनाव में गठबंधन का दौर लौटा, क्षेत्रीय दल फिर उभरे, सियासी दलों को सबक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में जनता ने चौंकाया. पीएम मोदी 1.52 लाख और अमित शाह 7.44 लाख वोटों से जीते राहुल गांधी वायनाड से 3.64 लाख, रायबरेली से 3.9 लाख वोट से जीते. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं, 8 बार सांसद रही मेनका गांधी भी चुनाव हारी.

The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.

]]>
नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम https://biyanitimes.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-2024-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8/ Wed, 05 Jun 2024 04:57:14 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9667 जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला रहा. नीट-यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की AIR-1 मतलब 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले. कट ऑफ 137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंची. यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है.राजस्थान में …

The post नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम appeared first on Biyani Times.

]]>
जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला रहा. नीट-यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की AIR-1 मतलब 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले.

कट ऑफ 137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंची. यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है.राजस्थान में सबसे अधिक 11 छात्रों को 100 प्रतिशत अंक मिले है.

वहीं तमिलनाडु से 8 और महाराष्ट्र के 7 छात्रों ने उपलब्धि हासिल की है. पूरे अंक पाने वालों में 67 स्टूडेंट्स में 14 लड़कियां शामिल हैं. 23.33 लाख में से 13.16 लाख छात्र काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई हुए हैं.सामान्य वर्ग की कट ऑफ 720-164, रही है. ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग की कट ऑफ 163 से 129 अंक रही है.

The post नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम appeared first on Biyani Times.

]]>
राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट https://biyanitimes.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%a4/ Tue, 02 Apr 2024 04:46:31 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9553 राजस्थान के हॉस्पिटल में लिवर का सफल प्रत्यारोपण (सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट) ….डॉक्टरों की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट कर बचाई जान। पिछले एक साल के दौरान आपने प्रदेश के कई प्राइवेट हॉस्पिटल के ऐसे दावे देखे और सुने होंगे। अब ये सारे दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं। ये सवाल उठ रहे हैं भ्रष्टाचार निरोधक …

The post राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट appeared first on Biyani Times.

]]>
राजस्थान के हॉस्पिटल में लिवर का सफल प्रत्यारोपण (सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट) ….डॉक्टरों की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट कर बचाई जान।
पिछले एक साल के दौरान आपने प्रदेश के कई प्राइवेट हॉस्पिटल के ऐसे दावे देखे और सुने होंगे। अब ये सारे दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं।
ये सवाल उठ रहे हैं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच में हुए खुलासे से। ACB ने सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में रुपए लेकर अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) की फर्जी NOC देने वाले को गिरफ्तार किया है।
जांच में खुलासा हुआ कि करीब 8 महीने से ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए बनाई गई डॉक्टरों की कमेटी की बैठक ही नहीं हुई है। यही कमेटी है, जो ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने के लिए NOC जारी करती है।
ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब कमेटी की बैठक ही नहीं हुई तो क्या ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए फर्जी एनओसी का सहारा लिया गया या ट्रांसप्लांट सिर्फ कागजों में ही कर दिए गए?
पढ़िए पूरी रिपोर्ट..
ACB ने लेनदेन करते रंगे हाथ पकड़ा
एसीबी ने एसएमएस हॉस्पिटल में रविवार देर रात 1.30 बजे कार्रवाई करते हुए फर्जी एनओसी देने वाले सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह और ईएचसीसी हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी को लेनदेन करते रंगे हाथ पकड़ा।
एसीबी ने मौके से 70 हजार रुपए और 3 फर्जी एनओसी लेटर भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद रात को ही एसीबी के अधिकारी गौरव सिंह और अनिल जोशी के घर और अन्य ठिकानों पर भी सर्च की। सर्च की कार्रवाई सोमवार सुबह 5 बजे तक चली।
इनकी गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि फोर्टिस हॉस्पिटल का को-ऑडिनेटर विनोद सिंह कुछ समय पहले पैसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट लेकर गया है। एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने ईएचसीसी हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
नेपाल और बांग्लादेश के लोगों के दस्तावेज मिले
एसीबी डीआईजी डॉक्टर रवि ने बताया- जांच के दौरान गौरव सिंह के घर से 150 से अधिक सर्टिफिकेट मिले। आरोपी के पास जो तीन सर्टिफिकेट मिले, वह तीनों नेपाल के लोगों के थे। इससे साफ है कि ये लोग बाहर के लोगों से ऑर्गन की खरीद-फरोख्त कर रहे थे।
करीब 35 सर्टिफिकेट तैयार थे, जिसे देना बाकी था। इन सभी सर्टिफिकेट के साथ-साथ एसीबी ने आरोपियों के लैपटॉप, हार्ड डिस्क और कुछ अन्य वस्तु जब्त कर ली हैं। एसीबी ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया है।
पिछले 8 माह से कमेटी की बैठक नहीं
राजस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए एनओसी के लिए स्टेट लेवल को-ऑर्डिनेट सेंटर एसएमएस हॉस्पिटल में है। इसमें चार डॉक्टरों की कमेटी बनाई हुई है। जांच में सामने आया कि कमेटी की पिछले 8 महीने से बैठक ही नहीं हुई है।
ऐसे में साफ है कि इस कमेटी की अधिकृत मीटिंग के बिना ही रैकेट में शामिल लोग एनओसी जारी कर देते थे। इस पूरे मामले में उच्च स्तर पर मेडिकल स्टाफ की मिलीभगत और अंगों की तस्करी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
एसीबी के अधिकारियों ने नाम न छापने पर बताया कि अगर कमेटी समय-समय पर बैठक लेती तो यह फर्जी सर्टिफिकेट जारी नहीं होते। कमेटी ने पिछले 8 माह में बैठक क्यों नहीं की, इसकी जांच की जाएगी।
हॉस्पिटल के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। एसीबी ने उस कमरे को भी सील कर दिया है, जहां पर आरोपी गौरव बैठ कर फर्जी सर्टिफिकेट जारी किया करता था। एसीबी इन तीनों से होने वाले पूछताछ के बाद कमेटी के सदस्यों से भी पूछताछ करेगी। पहले नोटिस जारी होंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अंग तस्करी से इनकार नहीं कर रही एसीबी
डॉ. रवि ने बताया कि फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर कई सर्जरी की गई है और कई सर्जरी होने वाली हैं। दस्तावेजों की जांच करने के बाद अस्पतालों को लिखा जाएगा कि इन केस में सर्जरी न की जाए। इसमें जो एनओसी जारी हुई है वह गलत है। इसे लेकर एसीबी कमेटी के सदस्यों से भी आने वाले दिनों में मदद ले सकती है।
एसीबी ने पहली बार पीसी एक्ट के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्गन डोनेट करने की धाराएं लगाई हैं। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की इस पूरे केस में मिलीभगत के सवाल पर एसीबी अभी कुछ नहीं कह रही।
हालांकि एसीबी के डीआईजी का कहना है कि जो भी जांच के दायरे में आएंगे, उनसे पूछताछ होगी। इस केस में इंटरनेशनल पेशेंट भी शामिल हैं। अगर वह ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराते हैं तो उन्हें भी एनओसी लेनी पड़ती हैं।
ट्रांसप्लांट को मंजूरी देने वाली कमेटी में ये लोग शामिल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा, ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़, कार्डियक सर्जन डॉ. रामकुमार यादव, एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा, एक-एक डॉक्टर नेफ्रोलॉजी और गेस्ट्रॉलोजी। इनके अलावा दो सामाजिक कार्यकर्ता जो अंगदान के क्षेत्र में काम करते हैं।
एनओसी देने की प्रक्रिया
एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक और ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी के सदस्य डॉ. अचल शर्मा के मुताबिक, ऐसे हॉस्पिटल जिनको ऑर्गन ट्रांसप्लांट का अप्रूवल है। उसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट के केसों के लिए सरकार कमेटी बनाती है। यह कमेटी एसएमएस हॉस्पिटल में है।
कमेटी के पास जब कोई लिवर या किडनी ट्रांसप्लांट का केस आता है तो सबसे पहले डोनर और रिसीवर का ब्लड रिलेशन जांच करते हैं। अगर वह ब्लड रिलेशन में होता है तो दोनों (रिसीवर और डोनर) की मेडिकल जांच होती है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर एनओसी जारी की जाती है। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है।
अगर कोई ब्लड रिलेशन में व्यक्ति खास न होकर रिलेटिव है तो उस रिलेटिव की बैंक खातों की जांच भी करवाई जाती है, जो जिला प्रशासन की मदद से होती है। प्रशासन उसकी पूरी जांच करके हमें रिपोर्ट देता है, उसके बाद हम यहां से एनओसी जारी करते हैं। ये जांच इसलिए की जाती है, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि अंग का दान हुआ है न कि उसे बेचा गया है।

The post राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट appeared first on Biyani Times.

]]>
बियानी लॉ कॉलेज में इंट्रा मूट कोर्ट का हुआ आयोजन https://biyanitimes.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%89-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ Sat, 23 Mar 2024 04:42:11 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9524 बियानी लॉ कॉलेज में इंट्रा मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं निर्णायक एमिकस लीगल फर्म से सुशील डागा ,फाउंडर एंड प्रेसिडेंट जयपुर यूथ पार्लियामेंट चिन्मय सक्सेना ,स्टैंडिंग काउंसिल ऑफ इलेक्शन कमीशन से धर्मेंद्र पारीक , कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, प्राचार्या डॉ. नेहा पांडे, प्राचार्या डॉ.वर्षा शर्मा …

The post बियानी लॉ कॉलेज में इंट्रा मूट कोर्ट का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.

]]>
बियानी लॉ कॉलेज में इंट्रा मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं निर्णायक एमिकस लीगल फर्म से सुशील डागा ,फाउंडर एंड प्रेसिडेंट जयपुर यूथ पार्लियामेंट चिन्मय सक्सेना ,स्टैंडिंग काउंसिल ऑफ इलेक्शन कमीशन से धर्मेंद्र पारीक , कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, प्राचार्या डॉ. नेहा पांडे, प्राचार्या डॉ.वर्षा शर्मा , विभागाध्यक्ष रोशन लाल और सभी फैकल्टीज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

सभी निर्णायकों ने लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लॉ प्रोफेशन एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें पढ़ने और हमेशा अपडेट रहने की हैबिट बेहद जरूरी है। इसके अलावा बेहतर कम्युनिकेशन और कॉन्फिडेंस के साथ प्रेजेंटिंग स्किल भी होनी चाहिए। जिसके लिए कोर्ट की प्रैक्टिकल प्रोसिडिंग्स और ऑब्जरवेशन भी विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। सभी फैकलटीज और कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रोफेशन के प्रति नॉलेज और रूचि को और बढ़ावा देती है। सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए मूटिंग कैपेबिलिटी और आरग्यूमेंट फ्रेमिंग की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में पिटीशनर और रेस्पोंडेंट की टीम में से विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें बेस्ट मेमोरियल, टीम, बेस्ट स्पीकर और सभी वॉलिंटियर्स को मोमेंटोस और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. वर्षा शर्मा ने सभी फैकल्टीज को विशेष तौर पर आयोजक कृति शेखावत, कुसुम सैनी को धन्यवाद ज्ञापित किया

The post बियानी लॉ कॉलेज में इंट्रा मूट कोर्ट का हुआ आयोजन appeared first on Biyani Times.

]]>
राजस्थान में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन लगाने की तैयारी?:दूसरे राज्यों की मांगी गई रिपोर्ट; मंत्री किरोड़ी बोले- सभी स्कूलों-मदरसों में ड्रेस कोड की पालना हो https://biyanitimes.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c/ Tue, 30 Jan 2024 05:26:59 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9432 जयपुर साल 2021 दिसंबर में कर्नाटक के एक कॉलेज में छात्राओं को हिजाब पहनने से रोका गया था। यहां से शुरू हुआ विवाद उस दौरान देश-दुनिया में चर्चा का विषय रहा। विवाद इतना गहराया कि तत्कालीन राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी सरकार के पक्ष …

The post राजस्थान में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन लगाने की तैयारी?:दूसरे राज्यों की मांगी गई रिपोर्ट; मंत्री किरोड़ी बोले- सभी स्कूलों-मदरसों में ड्रेस कोड की पालना हो appeared first on Biyani Times.

]]>
जयपुर
साल 2021 दिसंबर में कर्नाटक के एक कॉलेज में छात्राओं को हिजाब पहनने से रोका गया था। यहां से शुरू हुआ विवाद उस दौरान देश-दुनिया में चर्चा का विषय रहा। विवाद इतना गहराया कि तत्कालीन राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी सरकार के पक्ष में ही फैसला सुनाया। हालांकि, साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट में गए इस मामले को लेकर जजों में इसे लेकर कोई एकराय नहीं बन पाई थी।

अब राजस्थान में भी एजुकेशनल सोसायटी में हिजाब पहनने को लेकर बहस छिड़ गई है। जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकंदाचार्य के एक सरकारी स्कूल में दिए बयान के बाद यह मुद्दा गर्माया है। सूत्रों का दावा है कि राजस्थान में सरकारी स्कूलों में हिजाब पर पाबंदी लगाने की तैयारी है।

इसके लिए दूसरे राज्यों में हिजाब पाबंदी के स्टेट्स को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, भजनलाल सरकार के सीनियर मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने हिजाब बैन की वकालत की है। सोमवार को इस विवाद की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी।

किरोड़ी बोले- ड्रेस कोड की पालना हो, हिजाब पर पाबंदी लगे
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश भर में स्कूलों में हिजाब पर बैन लगाने की पैरवी की है। ​उन्होंने कहा- स्कूलों में ड्रेस कोड की पालना होनी ही चाहिए। हिजाब सरकारी ही नहीं, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों तक में प्रतिबंधित होना चाहिए। मैं इस पर मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

मीणा ने कहा- जब मुगल आक्रांता यहां आए तो उन्होंने यह प्रथा हमारे देश में चलाई। हिंदुस्तानी मुसलमानों का डीएनए भी तो हमारा ही है। बुर्का और हिजाब हमारे देश में किसी प्रकार स्वीकार्य नहीं है। जब मुसलमान देशों में ही हिजाब-बुर्का स्वीकार्य नहीं है तो हम क्यों अपनाएं? हमारे विधायक ने यह मामला उठाया है। ड्रेस कोड पुलिस में भी होता है, स्कूलों में भी होता है। ऐसे तो कोई थानेदार कल कुर्ता-पायजामा पहनकर थाने में बैठ जाएगा। हर चीज का एक नियम होता है।साल 2021 दिसंबर में कर्नाटक के एक कॉलेज में छात्राओं को हिजाब पहनने से रोका गया था। यहां से शुरू हुआ विवाद उस दौरान देश-दुनिया में चर्चा का विषय रहा। विवाद इतना गहराया कि तत्कालीन राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी सरकार के पक्ष में ही फैसला सुनाया। हालांकि, साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट में गए इस मामले को लेकर जजों में इसे लेकर कोई एकराय नहीं बन पाई थी।

अब राजस्थान में भी एजुकेशनल सोसायटी में हिजाब पहनने को लेकर बहस छिड़ गई है। जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकंदाचार्य के एक सरकारी स्कूल में दिए बयान के बाद यह मुद्दा गर्माया है। सूत्रों का दावा है कि राजस्थान में सरकारी स्कूलों में हिजाब पर पाबंदी लगाने की तैयारी है।

इसके लिए दूसरे राज्यों में हिजाब पाबंदी के स्टेट्स को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, भजनलाल सरकार के सीनियर मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने हिजाब बैन की वकालत की है। सोमवार को इस विवाद की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी।

किरोड़ी बोले- ड्रेस कोड की पालना हो, हिजाब पर पाबंदी लगे
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश भर में स्कूलों में हिजाब पर बैन लगाने की पैरवी की है। ​उन्होंने कहा- स्कूलों में ड्रेस कोड की पालना होनी ही चाहिए। हिजाब सरकारी ही नहीं, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों तक में प्रतिबंधित होना चाहिए। मैं इस पर मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

मीणा ने कहा- जब मुगल आक्रांता यहां आए तो उन्होंने यह प्रथा हमारे देश में चलाई। हिंदुस्तानी मुसलमानों का डीएनए भी तो हमारा ही है। बुर्का और हिजाब हमारे देश में किसी प्रकार स्वीकार्य नहीं है। जब मुसलमान देशों में ही हिजाब-बुर्का स्वीकार्य नहीं है तो हम क्यों अपनाएं? हमारे विधायक ने यह मामला उठाया है। ड्रेस कोड पुलिस में भी होता है, स्कूलों में भी होता है। ऐसे तो कोई थानेदार कल कुर्ता-पायजामा पहनकर थाने में बैठ जाएगा। हर चीज का एक नियम होता है।

The post राजस्थान में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन लगाने की तैयारी?:दूसरे राज्यों की मांगी गई रिपोर्ट; मंत्री किरोड़ी बोले- सभी स्कूलों-मदरसों में ड्रेस कोड की पालना हो appeared first on Biyani Times.

]]>
राजस्थान में हर विधानसभा से 100 लोग करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है ये अभियान और कैसे चुने जाएंगे लोग https://biyanitimes.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be/ Tue, 09 Jan 2024 06:08:17 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9272 उत्तरप्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में उत्सव जैसा माहौल है जहां कोना-कोना राममय हो रहा है. प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर समिति के लोग देशभर में विशिष्ट लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं और अब इसी कड़ी में राजस्थान में ने भी अयोध्या …

The post राजस्थान में हर विधानसभा से 100 लोग करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है ये अभियान और कैसे चुने जाएंगे लोग appeared first on Biyani Times.

]]>
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में उत्सव जैसा माहौल है जहां कोना-कोना राममय हो रहा है. प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर समिति के लोग देशभर में विशिष्ट लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं और अब इसी कड़ी में राजस्थान में ने भी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर खास कार्यक्रम शुरू करने जा रही है.

जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेश की सभी 200 सीटों से 100-100 यानी कुल 20 हजार लोगों को रामलला के दर्शन करवाएगी जो अभियान 14 जनवरी से 15 मार्च तक चलाया जाएगा. बता दें कि पार्टी ने इस अभियान के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी लगाए हैं जो 100 लोगों का चयन करेंगे.

किन लोगों को यात्रा के लिए चुना जाएगा?

भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में चर्चित रहने वाले लोगों को चुना जाएगा जिनका सामाजिक तौर पर खास प्रभाव है. इनमें खेल, संगीत, अभिनय, धार्मिक संगठनों के लोग और कई तरह के सामाजिक नेता शामिल होंगे. इसके अलावा पत्रकारिता, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा के क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले लोगों को चुना जाएगा.

वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को भी राम मंदिर के ले जाया जाएगा. वहीं राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या लेकर जाने वाले लोगों में वह भी शामिल है जो दिसंबर, 1992 में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से अयोध्या गए थे. जानकारी के मुताबिक बीजेपी की ओर से ऐसे कारसेवकों की जानकारी जुटाई जा रही है.

ट्रेनों का इंतजाम करेगी बीजेपी

वहीं अभियान के संयोजक और प्रदेश महामंत्री जगबीर सिंह छाबा का कहना है कि अयोध्या ले जाने के लिए हर विधानसभा से 100 लोगों का चयन पार्टी की ओर से किया जाएगा जिसके बाद पार्टी मुख्यालय लेवल पर नामों को फाइनल किया जाएगा. वहीं बीजेपी की ओर से रेलवे से बात कर कुछ विशेष ट्रेनों का प्रबंध भी किया जा रहा है.

इसके अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश जहां दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है ऐसे में दोनों सरकारों के आला अधिकारी राम मंदिर को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर आने वाले दिनों में एक बैठक भी कर सकते हैं.

The post राजस्थान में हर विधानसभा से 100 लोग करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है ये अभियान और कैसे चुने जाएंगे लोग appeared first on Biyani Times.

]]>
आसान जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंची RCB https://biyanitimes.com/rcb-close-to-playoff-with-easy-win/ Thu, 30 Sep 2021 04:32:24 +0000 https://biyanitimes.com/?p=7182 अंजलि तंवर IPL 2021 में बुधवार को टूर्नामेंट का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। मैच में RCB के सामने 150 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। जीत के साथ ही RCB के 14 पॉइंट्स …

The post आसान जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंची RCB appeared first on Biyani Times.

]]>
अंजलि तंवर

IPL 2021 में बुधवार को टूर्नामेंट का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। मैच में RCB के सामने 150 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। जीत के साथ ही RCB के 14 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच गई हैं। वहीं हार के साथ ही अंतिम चार में जगह बनाने के लिए राजस्थान की चुनौती बहुत कमजोर हो गई है।

मैक्सवेल की लगातार दूसरी फिफ्टी

टारगेट का पीछा करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने 30 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली। मौजूदा टूर्नामेंट में उनका यह लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। मैच में 25 रन बनाने के साथ ही मैक्सवेल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 7 हजार रन भी पूरे कर लिए।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई RR की पारी

RCB को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने यशस्वी जायसवाल (31) को आउट कर दिलाई। पहले विकेट के लिए जायसवाल और एविन लेविस ने 50 गेंदों पर 77 रन जोड़े। IPL डेब्यू कर रहे जॉर्ज गार्टन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे एविन लेविस (58) को आउट कर RR को दूसरा झटका पहुंचाया। लेविस की IPL में यह तीसरा और RR के लिए पहली फिफ्टी रही।

RCB के दोनों ओपनर लौटे पवेलियन

टारगेट का पीछा करते हुए देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को मुस्तफिजुर रहमान ने पडिक्कल (22) को आउट कर तोड़ा। इसके अगला ओवर में ही कैप्टन कोहली (25) भी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के लिए श्रीकर भरत और ग्लेन मैक्सवेल ने 69 रन जोड़े। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे भरत (44) पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

फिर चला हर्षल का जादू

मुंबई के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले हर्षल पटेल का जादू एक बार फिर से देखने को मिला। RR की पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने 3 विकेट चटकाए। पटेल ने रियान पराग (9) और क्रिस मॉरिस (14) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया।

ऐसा लग रहा था कि वह एक बार फिर से हैट्रिक लेने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हर्षल भले ही हैट्रिक पूरी न कर सके हो, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चेतन सकारिया (2) को भी आउट कर ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया।

The post आसान जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंची RCB appeared first on Biyani Times.

]]>
हर्षल पटेल की पहली हैट्रिक लगातार 3 गेंदों पर किया प्लेयर्स आउट https://biyanitimes.com/harshal-patels-first-hat-trick-got-players-out-in-3-consecutive-balls/ Mon, 27 Sep 2021 04:24:30 +0000 https://biyanitimes.com/?p=7099 अंजलि तंवर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली। उन्होंने MI के हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड और राहुल चाहर को तीन लगातार गेंद में आउट कर दिया। आउट करने के बाद वो मारे खुशी के भागते जा रहे थे। उनके पीछे RCB की पूरी टीम सेलिब्रेशन …

The post हर्षल पटेल की पहली हैट्रिक लगातार 3 गेंदों पर किया प्लेयर्स आउट appeared first on Biyani Times.

]]>
अंजलि तंवर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली। उन्होंने MI के हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड और राहुल चाहर को तीन लगातार गेंद में आउट कर दिया। आउट करने के बाद वो मारे खुशी के भागते जा रहे थे। उनके पीछे RCB की पूरी टीम सेलिब्रेशन के लिए भाग रही थी।

लेकिन हर्षल पटेल रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। तब विराट कोहली ने पीछे से उनकी जर्सी पकड़ी और अपनी ओर खींचकर गले से लगा लिया। हर्षल की शानदार गेंदबाजी के चलते ही RCB को फेज 2 में पहली जीत मिली।

ये अब तक की IPL हिस्ट्री की 20वीं हैट्रिक है। जबकि RCB की तीसरी हैट्रिक है। हर्षल से पहले प्रवीण कुमार और सैमुअल ब्रदी ने बेंगलुरु के लिए हैट्रिक ली थी।

डोमेस्टिक क्रिकेट में हर्षल हरियाणा के‌ लिए खेलते रहे हैं। वो रणजी ट्रॉफी में हरियाणा टीम के कप्तान भी हैं। उनका IPL करियर 2012 में ही शुरू हो गया था। पहले वो बेंगलुरु के साथ थे, लेकिन बीच में 2018 से 2020 तक वो दिल्ली की टीम में थे, लेकिन 2021 में वो फिर से बेंगलुरु के साथ आ गए थे।

हर्षल पटेल की बात करें तो वो IPL 2021 में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने कुल 36.2 ओवर बॉलिंग की है और 23 विकेट झटक चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है।

IPL में सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम, जडेजा ने मारे थे 1 ओवर में 37 रन

हर्षल के नाम IPL के इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंकने का भी रिकॉर्ड है। इसी सीजन के पहले फेज में 25 अप्रैल 2021 को CSK के खिलाफ हर्षल 20वें ओवर में बॉलिंग करने आए। तब हर्षल के सामने रवींद्र जडेजा थे। उन्होंने हर्षल के ओवर में 6, 6, नो बॉल पर 6, 6, 2, 6, 4 मारकर कुल 37 रन लिए थे।

The post हर्षल पटेल की पहली हैट्रिक लगातार 3 गेंदों पर किया प्लेयर्स आउट appeared first on Biyani Times.

]]>