Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
India Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/category/news/india/ Positive News Sat, 19 Sep 2026 06:45:05 +0000 en-US hourly 1 भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ https://biyanitimes.com/bicon-2026-biyani-international-conference-jaipur-india/ Sat, 19 Sep 2026 05:49:07 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10489 20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 से अधिक प्रोफेसर एवं प्रतिनिधि विद्यार्थियों को देंगे उच्च शिक्षा, करियर, रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्लोबल अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जयपुर, 18 सितम्बर 2026 । बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से 21वां बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस (बायकॉन-2026) का आयोजन …

The post भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ appeared first on Biyani Times.

]]>

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 से अधिक प्रोफेसर एवं प्रतिनिधि विद्यार्थियों को देंगे उच्च शिक्षा, करियर, रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्लोबल अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

जयपुर, 18 सितम्बर 2026 । बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से 21वां बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस (बायकॉन-2026) का आयोजन 20 से 23 सितंबर 2026 तक जयपुर में किया जाएगा। इस वर्ष कॉन्फ्रेंस की थीम “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर स्मार्ट एंड रेजिलिएंट सोसाइटीज” रखी गई है। चार दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत और जापान के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, इनोवेटर्स और रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, मीडिया, कानून और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य भारत-जापान शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में रिसर्च एवं इनोवेशन को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों और फैकल्टीज को ग्लोबल एक्सपोजर प्रदान करना है। सम्मेलन में एक्सपर्ट टॉक्स, रिसर्च प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव सेशन के जरिए नॉलेज एक्सचेंज किया जाएगा। साथ ही, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस और जापान के ओसाका कॉलेज ऑफ टूरिज्म एंड बिजनेस, के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों को क्रॉस-कल्चरल लर्निंग, एकेडमिक कोलैबोरेशन, स्किल डेवलपमेंट और इंटरनेशनल एक्सपोजर के नए अवसर मिलेंगे।

bicon 2026

साथ ही, कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयर एवं डायरेक्टर (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रोफेसर डॉ. मनीष बियानी और कन्वीनर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (रिसर्च, डेवलपमेंट एंड ग्लोबल अफेयर्स) डॉ. राधिका बियानी डागा, के मार्गदर्शन में जापान की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के 16 से अधिक प्रोफेसर एवं प्रतिनिधि बायकॉन-2026 में सहभागिता करेंगे। इनमें जापान एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (JAIST), जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (JETRO), सायतामा यूनिवर्सिटी, कानाज़ावा यूनिवर्सिटी, इशिकावा प्रीफेक्चरल यूनिवर्सिटी, नाइतेई ब्रिज तथा ओसाका कॉलेज ऑफ टूरिज्म एंड बिजनेस प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं भारत की ओर से आईआईटी दिल्ली, आईआईटी इंदौर, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी कानपुर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा, बीएचयू वाराणसी तथा जीएसएफसी गुजरात सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ सम्मेलन से जुड़ेंगे।

बियानी संस्थान पिछले दो दशकों से विशेष रूप से जापान के साथ अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दे रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और फैकल्टी को एकेडमिक एक्सचेंज, रिसर्च कोलैबोरेशन और ग्लोबल एक्सपोजर के अवसर मिल रहे हैं।

स्टडी इन जापान: एक्सप्लोरिंग हायर एजुकेशन एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन “स्टडी इन जापान: एक्सप्लोरिंग हायर एजुकेशन एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन तक्षशिला ऑडिटोरियम, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर, जयपुर में किया जाएगा। इस सत्र में विद्यार्थियों को जापान में हायर एजुकेशन, स्कॉलरशिप, एडमिशन एवं करियर अवसरों की जानकारी मिलेगी और वे जापानी यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों, एलुमनाई एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से संवाद कर सकेंगे।

द फ्यूचर ऑफ इंटेलिजेंट हेल्थकेयर एंड साइंटिफिक इनोवेशन

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन साइंस, नर्सिंग, फार्मेसी, नेचुरोपैथी एवं योगिक साइंसेज विभाग द्वारा “द फ्यूचर ऑफ इंटेलिजेंट हेल्थकेयर एंड साइंटिफिक इनोवेशन” विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। यह सत्र उत्सव ऑडिटोरियम, बियानी गर्ल्स कॉलेज, विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित होगा। इस दौरान एआई आधारित हेल्थकेयर, लाइफ साइंसेज, टेलीमेडिसिन, स्मार्ट नर्सिंग, नैनोमेडिसिन, क्लाइमेट चेंज और हेल्थकेयर इनोवेशन पर चर्चा होगी।

बिल्डिंग द एआई-पावर्ड इकोनॉमी: इनोवेशन, स्ट्रेटेजी एंड गवर्नेंस

कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन कॉमर्स, मैनेजमेंट एवं आईटी विभाग द्वारा “बिल्डिंग द एआई-पावर्ड इकोनॉमी: इनोवेशन, स्ट्रेटेजी एंड गवर्नेंस” विषय पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्लोबल एआई एडॉप्शन, डिजिटल इनक्लूजन, एक्सप्लेनेबल एआई, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग, डिसीजन सपोर्ट, बिजनेस ऑप्टिमाइजेशन, स्ट्रेटेजिक डिसीजन-मेकिंग और डेटा प्राइवेसी पर चर्चा होगी।

इंटेलिजेंट सोसाइटीज: एआई ट्रांसफॉर्मिंग सोशल सिस्टम्स, ह्यूमन डेवलपमेंट एंड एजुकेशन

कॉन्फ्रेंस के चौथे दिन, दो सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रथम सत्र में सोशल साइंसेज एवं एजुकेशन विभाग द्वारा “इंटेलिजेंट सोसाइटीज: एआई ट्रांसफॉर्मिंग सोशल सिस्टम्स, ह्यूमन डेवलपमेंट एंड एजुकेशन” विषय पर चर्चा होगी। साथ ही द्वितीय सत्र में लॉ विभाग द्वारा “द फ्यूचर ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस इन द एज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सत्र में एआई एवं समाज, संस्कृति, शिक्षा, एथिक्स, मीडिया-जर्नलिज्म, डिजिटल कम्युनिकेशन, एआई-ड्रिवन क्रिएटिविटी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट तथा एआई एंड लॉ, डेटा प्राइवेसी, साइबर लॉ, डिजिटल एविडेंस, साइबर सिक्योरिटी और पॉलिसी डिजाइन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे।

बायकॉन-2026 के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव विकास के बीच संतुलन, जिम्मेदार तकनीकी नवाचार तथा भारत-जापान के बीच भविष्य के शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

The post भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ appeared first on Biyani Times.

]]>
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय https://biyanitimes.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%80-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae/ Wed, 09 Sep 2026 10:47:17 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10458 जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू कराएगा 12 दिवसीय कार्यक्रम जयपुर। भारत और जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा 12 से 24 सितम्बर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय छात्र विनिमय कार्यक्रम ‘GULABI – Global Unity …

The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय appeared first on Biyani Times.

]]>

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू कराएगा 12 दिवसीय कार्यक्रम

जयपुर। भारत और जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा 12 से 24 सितम्बर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय छात्र विनिमय कार्यक्रम ‘GULABI – Global Unity through Learning Art (Language & Culture) with BIYANI’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस एवं रीको (RIICO) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

12 दिवसीय कार्यक्रम में जापान के यूजी एवं पीजी विद्यार्थी राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों, होमस्टे और पारिवारिक संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।यह पहल भारत-जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता के साथ-साथ राजस्थान की औद्योगिक, हस्तशिल्प एवं उद्यमशीलता की पहचान को अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों तक पहुंचाने का भी अवसर प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान जापानी विद्यार्थियों को आमेर किला, हवामहल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, पुष्कर, किशनगढ़ सहित राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय परिवारों के साथ होमस्टे, राजस्थानी लोककला, योग, ध्यान, भारतीय जीवनशैली, व्यक्तित्व विकास, पत्रकारिता, अंतरसांस्कृतिक संवाद (Cross-Cultural Communication) तथा पारंपरिक उद्योगों एवं हस्तशिल्प से जुड़े अनुभवात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

‘गुलाबी’ का उद्देश्य भारत और जापान के युवाओं के बीच सांस्कृतिक समझ, वैश्विक नागरिकता, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से जापानी विद्यार्थी राजस्थान को केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, परिवार, कला, परंपराओं और जीवनशैली के प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से समझेंगे।

यह पहल राजस्थान की संस्कृति, कला, पर्यटन, हस्तशिल्प और भारतीय आतिथ्य परंपरा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, कार्यक्रम भारत-जापान के युवाओं के बीच भविष्य के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग के लिए नए अवसर भी तैयार करेगा।

उल्लेखनीय है कि बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस पिछले दो दशकों से भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। संस्थान के 121 से अधिक विद्यार्थी जापान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 100 से अधिक विद्यार्थी जापान में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एक्सचेंज कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। इसके साथ ही, संस्थान के अनेक विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित MEXT Scholarship भी प्राप्त हुई है।

इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन जापान से प्रो. मनीष बियानी एवं प्रो. हिरोहिसा तनाका तथा भारत से डॉ. राधिका बियानी डागा एवं डॉ. स्मृति तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

The post बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय appeared first on Biyani Times.

]]>
Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength https://biyanitimes.com/yoga-naturopathy-the-twin-pillars-of-a-cricketers-strength/ Wed, 03 Dec 2025 04:17:54 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10201 Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of health, discipline, and dedication. Behind every powerful shot and perfect catch lies a strong body, a calm mind, and a spirit of balance. In this journey of fitness and focus, Yoga and Naturopathy have emerged as the two essential pillars …

The post Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength appeared first on Biyani Times.

]]>
Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of health, discipline, and dedication. Behind every powerful shot and perfect catch lies a strong body, a calm mind, and a spirit of balance. In this journey of fitness and focus, Yoga and Naturopathy have emerged as the two essential pillars of strength for many modern cricketers.
From international stadiums to training grounds, players are realizing that true performance comes not only from physical practice but also from inner harmony. The combination of mindful living and natural healing has become the silent coach behind every successful cricketer. In today’s competitive world, wellness is not a luxury — it is a strategy for excellence.

The Power of Yoga

 

Yoga is not merely a physical exercise; it is a complete science of balance between body, mind, and soul. It aligns breathing, movement, and thought, helping a person to stay calm even in stressful situations. For athletes and cricketers, yoga serves as both a mental training tool and a physical conditioning method.

It builds flexibility, improves concentration, and brings inner peace — all of which are essential qualities for maintaining performance under pressure.
Modern cricket demands long hours of focus, quick decision-making, and emotional control — areas where yoga plays a vital role.

Why Yoga Matters in Cricket

Enhances Concentration & Focus:
Techniques like Tratak (candle gazing) and Pranayama help players improve their concentration during long matches.
→ For example, bowlers like Ravichandran Ashwin use breathing techniques to stay focused before every delivery.

Improves Flexibility & Body Balance:
Asanas such as Surya Namaskar, Tadasana, and Vrikshasana increase muscle elasticity and prevent stiffness — reducing the risk of injuries.
→ This helps fielders make quick dives and maintain body balance while batting or bowling.

Boosts Emotional Control:
Meditation and deep breathing (Anulom-Vilom, Bhramari) help players stay calm even in high-pressure overs.
→ MS Dhoni’s legendary calmness under stress is often credited to his regular meditation and yogic discipline.

Enhances Endurance & Stamina:
Controlled breathing improves oxygen flow in the body, which boosts energy levels and stamina.
→ Long sessions of test cricket demand this kind of mental and physical endurance.

Promotes Quick Recovery:
Gentle yoga stretches and relaxation postures like Shavasana reduce muscle fatigue and improve recovery after intense matches or training sessions.

Develops Mental Strength:
Yoga trains the mind to stay centered. When the match situation gets tough, it helps players respond with clarity rather than panic.
→ Virat Kohli and many fitness-oriented cricketers practice mindfulness to maintain composure and consistency.

 Yoga as Mental Conditioning

Beyond fitness, yoga is a form of mental conditioning. It sharpens awareness and emotional intelligence — two qualities every cricketer needs.
When a player practices deep breathing, meditation, and mindfulness, they not only enhance their physical performance but also gain the mental clarity required to make wise decisions during critical overs.

In this way, yoga becomes a game-changer, connecting physical agility with emotional stability. It transforms an ordinary player into a mindful athlete who performs with focus, grace, and confidence.

Healing through Naturopathy

While yoga empowers the mind, naturopathy heals the body — both working together as two sides of holistic health.
Naturopathy is based on a simple yet powerful belief: “Nature itself is the best physician.”
Instead of relying on synthetic medicines, it encourages the body’s natural healing power (vital force) through clean food, rest, water, sunlight, and natural therapies.

For sportspersons, especially cricketers who experience fatigue, muscle strain, and stress, naturopathy offers safe and sustainable recovery methods without harmful side effects.

Core Principles of Naturopathy

Healing Power of Nature:
Naturopathy trusts the body’s natural ability to heal when given proper care.
→ For example, a cricketer’s muscle injury can recover faster through herbal oils, heat therapy, and rest rather than heavy painkillers.

Prevention is Better than Cure:
It focuses on preventing illness by maintaining healthy habits — balanced diet, pure air, sunlight, and exercise.
→ Regular detoxification and herbal diets keep a player’s stamina consistent across long tournaments.

Holistic Treatment:
Naturopathy doesn’t treat just the symptoms but the root cause of illness — whether it’s stress, poor nutrition, or lack of rest.
→ This makes athletes not just fit but truly healthy from within.

Individualized Approach:
Every person’s body reacts differently. Naturopathy creates personalized diets and treatments based on individual needs and body types (prakriti).

Naturopathy Practices Beneficial for Cricketers

Natural Diet Therapy:
Focuses on fresh fruits, vegetables, sprouts, juices, and herbal drinks.
→ Foods rich in antioxidants and vitamins speed up recovery after matches.

Herbal & Ayurvedic Remedies:
Using traditional herbs like ashwagandha for stamina, giloy for immunity, and turmeric for inflammation control.
→ Turmeric milk (haldi doodh) and tulsi water are common immunity boosters in players’ diets.

Hydrotherapy (Water Therapy):
Cold and warm water treatments relieve muscle soreness and joint pain.
→ Ice baths are a modern adaptation of this ancient naturopathic method used by players post-match.

Mud Therapy & Sun Therapy:
Mud packs and exposure to sunlight help detoxify the skin, reduce inflammation, and provide Vitamin D — essential for bone strength.

Rest & Relaxation:
Adequate sleep and relaxation are considered natural medicines.
→ Proper rest after intense training prevents burnout and injury.

Yoga + Naturopathy = Complete Wellness

When yoga and naturopathy are combined, they form a holistic health system that strengthens both the inner (mental) and outer (physical) self.
Yoga calms the mind and enhances focus, while naturopathy nurtures the body through natural care.

This powerful combination builds:

Stamina to play longer innings,

Immunity to resist illness, and

Balance to handle stress and performance pressure.

Thus, yoga and naturopathy together help an athlete not only play better but live better

Biyani’s Vision and Mission for Wellness Education

Recognizing the growing importance of natural health sciences and the need for a balanced, healthy lifestyle, Biyani Group of Colleges, Jaipur has launched a progressive and futuristic program —Bachelor in Naturopathy and Yogic Sciences (BNYS).

This course represents Biyani’s vision and mission to promote education that goes beyond textbooks — education that nurtures body, mind, and spirit together. It aims to create a new generation of health professionals who can blend traditional Indian wisdom with modern scientific understanding to lead the world toward a healthier tomorrow.

The BNYS program provides comprehensive training in therapeutic yoga, diet and nutrition therapy, hydrotherapy, mud therapy, herbal medicine, human anatomy, and preventive healthcare. Students also receive hands-on experience through internships, workshops, and community wellness programs — preparing them to work effectively in hospitals, wellness centers, and fitness institutions.

A Course for the Future

In today’s fast-paced world, where stress and lifestyle diseases are increasing, the demand for natural and preventive healthcare professionals is rising rapidly. The BNYS course is, therefore, not just an academic program — it’s a career of compassion and opportunity.

Graduates can build successful careers as:

Yoga and Naturopathy Therapists

Wellness Consultants and Health Educators

Diet and Lifestyle Coaches

Or even entrepreneurs by establishing their own natural healing and yoga centers.

With global recognition of yoga and naturopathy, BNYS opens doors to international career opportunities while serving humanity through natural healing. It empowers students to contribute to India’s vision of becoming a global wellness hub.

A Fit Nation, A Balanced Future

As cricket inspires fitness and yoga encourages balance, such educational initiatives ensure that India’s youth remain fit, focused, and fearless.
When sports and natural wellness go hand in hand, India not only wins matches but also moves closer to building a healthier, stronger, and more conscious nation.

Dr. Sampat Singh (Principal)
Biyani Ayurveda and Naturopathy Medical College

The post Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength appeared first on Biyani Times.

]]>
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार https://biyanitimes.com/national-film-awards-2025-shah-rukh-vikrant-and-rani-won-national-film-awards/ Sat, 02 Aug 2025 04:33:03 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10061 नई दिल्ली,।  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में साल 2023 में रिलीज़ हुई श्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन फिल्मों और कलाकारों को दिया गया जिन्हें 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच CBFC …

The post राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली,।  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में साल 2023 में रिलीज़ हुई श्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन फिल्मों और कलाकारों को दिया गया जिन्हें 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) से प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था।

साल 2025 के प्रमुख विजेता

बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) और बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी रही।

श्रेणी विजेता / फिल्म का नाम
बेस्ट एक्टर शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट अभिनेत्री रानी मुखर्जी
बेस्ट हिंदी फिल्म कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री
बेस्ट फीचर फिल्म 12वीं फेल
बेस्ट फिल्म क्रिटिक उत्पल दत्ता
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री Good Vulture and Human
बेस्ट साउंड डिजाइन एनिमल
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (जवान) शिल्पा राव
बेस्ट डायरेक्शन (नॉन फीचर फिल्म) The First Film
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फीचर फिल्म) गिद्ध द स्कवेंजर
बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी (तेलुगु फिल्म) हनुमान
बेस्ट कोरियोग्राफी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सोशल व एनवॉयरमेंटल वैल्यू प्रमोट करने वाली बेस्ट नॉन–फीचर फिल्म The Silent Epidemic

इन फिल्मों ने बटोरी सुर्खियाँ

साल 2023 में पठान, एनिमल, 12वीं फेल, OMG 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, द केरल स्टोरी, और आदिपुरुष जैसी हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर और आलोचकों के बीच खास पहचान बनाई। वहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्मों जैसे सीता रामम, जेलर, लियो, मंथ ऑफ मधु, बलागम और दशहरा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

70वें नेशनल अवॉर्ड्स 2024 में कौन रहा विजेता?

श्रेणी विजेता / फिल्म का नाम
बेस्ट एक्टर ऋषभ शेट्टी (कंतारा)
बेस्ट एक्ट्रेस नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम), मानसी पारेख (द कच्छ एक्सप्रेस)
बेस्ट डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट फीचर फिल्म आट्टम (मलयालम)
अन्य प्रमुख उपलब्धि मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन I को चार कैटेगिरी में पुरस्कार

2023 की फिल्मों को 2025 में क्यों मिले अवॉर्ड?

कोविड महामारी के चलते पिछले कुछ वर्षों से नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा में देरी हो रही थी। 2024 में वे फिल्में सम्मानित हुई थीं जो 2022 में रिलीज़ हुई थीं। 2025 में, 2023 में प्रमाणित फिल्मों को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारतीय सिनेमा विविधता, गुणवत्ता और रचनात्मकता से भरपूर है। पुरस्कारों में शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।

The post राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार appeared first on Biyani Times.

]]>
Explore Diverse and Creative Careers in Media and Communication https://biyanitimes.com/explore-diverse-and-creative-careers-in-media-and-communication/ Mon, 23 Jun 2025 10:10:11 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9955 Journalism and Mass Communication is one of the most dynamic and rapidly evolving fields in today’s world. With the growth of digital platforms and expanding media networks, the industry now offers countless opportunities for those who are passionate about storytelling, communication, and creativity. Despite its growing relevance, many students and parents remain unaware of the …

The post Explore Diverse and Creative Careers in Media and Communication appeared first on Biyani Times.

]]>
Journalism and Mass Communication is one of the most dynamic and rapidly evolving fields in today’s world. With the growth of digital platforms and expanding media networks, the industry now offers countless opportunities for those who are passionate about storytelling, communication, and creativity. Despite its growing relevance, many students and parents remain unaware of the vast career possibilities that lie beyond traditional news reporting or television anchoring.

This field opens doors to diverse roles such as Radio Jockeys, Public Relations Professionals, Photojournalists, Social Media Executives, and Broadcast Managers. What’s common among all these professions? They all demand critical thinking, communication skills, and creative expression.

Diverse Career Paths

News Anchor:

A top Indian news anchor can earn up to ₹3–4 core per year, making it one of the most prestigious and rewarding careers in media. Beyond just presenting news, anchors shape public opinion and often become the face of their media organizations. To excel, one needs more than a bachelor’s degree—skills like public speaking, team coordination, and a good sense of humor go a long way. Gaining field experience early as a reporter or writer is highly recommended.

Radio Jockey:

Gone are the days when a pleasant voice was enough to get into radio. Today’s RJs need originality, spontaneity, and quick wit. Creativity is the key, and much of it is developed through practice, participation in events, and staying connected with current trends. A degree in journalism lays the foundation, but your personality sets you apart.

Public Relations Professional:

PR professionals shape and maintain the public image of organisations. They are communication strategists who handle everything from press releases to public events. The role requires strong interpersonal skills, clarity of thought, and persuasive speaking abilities.

Photojournalist:


If your photographs tell stories better than words, photojournalism might be your calling. It’s a powerful blend of art and journalism, capturing moments that define narratives and move public emotion.

Broadcast Manager:

 

 

 

 

 

 

 

 

From scripting to video production, a broadcast manager handles it all. This role is perfect for those who want to be involved in every aspect of media production. It’s challenging, creative, and no two days are ever the same.

In addition to these, the media industry offers exciting roles in event management, advertising, and digital marketing—all of which require a journalism background.

The Role of Career Counseling

At Biyani Group of Colleges, career counseling is not just an add-on—it’s a continuous support system. Students receive expert guidance to understand their strengths, explore suitable career options, and prepare for industry expectations. Counseling sessions help them make informed decisions and build confidence in their chosen paths.

Why Choose Biyani Group for Journalism?

The College of Media and Mass Communication at Biyani Group is known for its strong academic foundation and practical training approach. The institution offers undergraduate (BA Journalism and Mass Communication) and postgraduate (MA Journalism and Mass Communication) programs designed to bridge the gap between classroom learning and real-world media challenges.

Curriculum Highlights:

  • Current Affairs & General Knowledge
  • Fundamentals of Journalism
  • Reporting and Editing
  • Radio Production & TV Journalism
  • Media Ethics & Laws
  • Event Management & Public Relations
  • Practical Exposure to Electronic Media and IT Tools
  • AI in Media Production

Students are given early exposure to media through college-run podcasts, newsletters, and content production tasks. Interaction with industry professionals through workshops, influencer meets, and panel discussions enhances their practical understanding.

Furthermore, Biyani’s dedicated Placement Cell and internship collaborations with renowned media houses like First India, Rajasthan Patrika, Zee Studios, and Dainik Bhaskar ensure that students are job-ready from day one.

The college also runs a specialized skill development and interview training program, which prepares students to face recruitment challenges confidently.

Conclusion
A degree in Journalism and Mass Communication is not just a course—it’s a journey into a world full of stories, expression, and impact. With the right education, mentorship, and exposure, students can build not just successful careers, but also meaningful ones. Biyani Group of Colleges provides that ideal blend of academic rigour and industry connection—helping you become not just a professional, but a storyteller who makes a difference.

By Anushka Sharma
Assistant Professor, Department Of Bjmc

The post Explore Diverse and Creative Careers in Media and Communication appeared first on Biyani Times.

]]>
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की एकजुटता और वीरता का प्रतीक https://biyanitimes.com/operation-sindoor-a-symbol-of-indias-solidarity-and-valor/ Wed, 07 May 2025 09:26:36 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9884 भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा की हो, तो देश एक जुट होकर हर चुनौती का सामना कर सकता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि यह एक सुरक्षा यात्रा थी। मार्ग में बाधा डालने वालों को अब सुरक्षित …

The post ऑपरेशन सिंदूर: भारत की एकजुटता और वीरता का प्रतीक appeared first on Biyani Times.

]]>
भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा की हो, तो देश एक जुट होकर हर चुनौती का सामना कर सकता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि यह एक सुरक्षा यात्रा थी। मार्ग में बाधा डालने वालों को अब सुरक्षित जगह नहीं मिलेगी। भारत ने अपने ऑपरेशन में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना- तीनों ने अद्भुत तालमेल के साथ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबुद किया और यह सिद्ध किया कि अब तक भारत केवल कमजोर देशों में गिना जाता था, भारत अब सिर्फ कूटनीतिक बयान नहीं देता, बल्कि जरूरत पड़ने पर सीधी और सटीक कार्रवाई करता है।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर PM मोदी का पहला रिएक्शन

पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की. इस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को जानकारी देते हुए सेना की तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर की गई सफल कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। यह नाम उन वीर नारियों के सम्मान में चुना गया, जिनके परिवार आतंकवाद की घटना में प्रभावित हुए थे। इन महिलाओं की तस्वीरों ने पूरे देश को भावुक कर दिया और एकजुट होकर दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई की प्रेरणा दी।

‘सिंदूर’: सम्मान, त्याग और शक्ति का प्रतीक

इस ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ भारतीय संस्कृति में सम्मान, त्याग और शक्ति का प्रतीक है, और यह नाम उन बहादुर महिलाओं की भावना को दर्शाता है, जो अपने प्रियजनों के बलिदान के बाद भी साहस से खड़ी रहीं।

इस अभियान की जानकारी देने के लिए सेना की दो महिला अधिकारी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, मीडिया के सामने आईं। यह दृश्य अपने आप में एक नया संदेश था—कि भारत की बेटियाँ भी अब देश की रक्षा और नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसद हमले, मुंबई हमले, पुलवामा हमले और पहलगाम हमले जैसे भयानक घटनाओं को याद करते हुए यह संदेश दिया गया कि भारत अब न भूलता है, न सहता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, महिला सशक्तिकरण और आतंक के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बन गया है।

The post ऑपरेशन सिंदूर: भारत की एकजुटता और वीरता का प्रतीक appeared first on Biyani Times.

]]>
अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स https://biyanitimes.com/thousands-of-strong-visa-options-open-for-indian-students-in-the-us/ Tue, 06 May 2025 09:34:47 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9876 बड़ी खुशखबरी: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में जाकर अपनी पढ़ाई करने का सपना साकार हो रहा है। अमेरिकी दूतावास (US Embassy in India) ने एक बड़ी घोषणा की है कि भारत में अ​मेरिकी मिशन के तहत हजारों छात्रों को वीजा अपाइंटमेंट उपलब्ध हैं। दूतावास ने इस संबंध में एक वेब पेज का लिंक भी …

The post अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स appeared first on Biyani Times.

]]>
बड़ी खुशखबरी: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में जाकर अपनी पढ़ाई करने का सपना साकार हो रहा है। अमेरिकी दूतावास (US Embassy in India) ने एक बड़ी घोषणा की है कि भारत में अ​मेरिकी मिशन के तहत हजारों छात्रों को वीजा अपाइंटमेंट उपलब्ध हैं। दूतावास ने इस संबंध में एक वेब पेज का लिंक भी साझा किया है जिस पर वीजा अपाइंटमेंट उपलब्धता से संबंधित देशवार ब्यौरा उपलब्ध है।

‘एक्स पर साझा किए गए एक डिजीटल पोस्टर में भी मिशन इंडिया के तहत हजारों की संख्या में छात्र वीजा अपाइंटमेंट उपलब्ध होने की बात कही गई है। अमेरिकी विश्वविद्यालय बड़ी संख्या में भारती छात्रों को आकर्षित करते हैं। वर्ष 2023 में अमेरिकी दूतावास ने भारत में 1,40,000 छात्रों को वीजा जारी किए थे जो किसी भी देश में जारी किए गए वीजा से अधिक थे।

भारतीय छात्रों के लिए निम्नलिखित प्रकार के अमेरिकी स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स अब उपलब्ध हैं:

F-1 Visa (Student Visa): पूर्णकालिक शैक्षणिक कार्यक्रमों जैसे स्नातक, परास्नातक या डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों के लिए।

J-1 Visa (Exchange Visitor Visa): शैक्षणिक फेलोशिप, रिसर्च प्रोग्राम्स और स्कॉलरशिप के अंतर्गत आने वाले एक्सचेंज प्रोग्राम्स के लिए।

M-1 Visa (Vocational Course Visa): तकनीकी, औद्योगिक या वोकेशनल कोर्सेस के लिए।

वीज़ा अपॉइंटमेंट्स उपलब्ध हैं इन स्थानों पर:

वर्तमान में वीज़ा स्लॉट्स भारत के इन प्रमुख अमेरिकी वीज़ा केंद्रों पर उपलब्ध हैं:

नई दिल्ली (New Delhi)

मुंबई (Mumbai)

चेन्नई (Chennai)

हैदराबाद (Hyderabad)

कोलकाता (Kolkata)

भारतीय छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए शीघ्र आवेदन करना चाहिए:

जल्द अपॉइंटमेंट बुक करें: वीज़ा स्लॉट्स सीमित हैं और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

DS-160 फॉर्म भरें: यह अमेरिका का ऑनलाइन नॉनइमिग्रेंट वीज़ा एप्लिकेशन फॉर्म है जिसे वीज़ा इंटरव्यू से पहले भरना अनिवार्य है।

I-20 फॉर्म की व्यवस्था करें: यह फॉर्म अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया जाता है और वीज़ा आवेदन के लिए आवश्यक है।

SEVIS फीस का भुगतान करें: यह फीस अमेरिका के स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विज़िटर इंफॉर्मेशन सिस्टम के अंतर्गत आती है।

आधिकारिक जानकारी के लिए

विस्तृत विवरण और अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए US Embassy India की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।

The post अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स appeared first on Biyani Times.

]]>
लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा https://biyanitimes.com/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%81/ Wed, 05 Jun 2024 05:11:04 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9673 नई दिल्ली: लोकसभाचुनाव 2024 के नतीजे आ गए. भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत मिल गया है. इसके साथ ही लगातार तीसरी बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी है. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने …

The post लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली: लोकसभाचुनाव 2024 के नतीजे आ गए. भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत मिल गया है. इसके साथ ही लगातार तीसरी बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी है.

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने दी पीएम मोदी को बधाई दी है उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए को 2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सफल होने पर बधाई. उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने लोकसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा, एनडीए की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के विश्वास को दिखाया है. सबसे करीबी पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका, भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए को बधाई. जैसे-जैसे वह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए X पर लिखा कि नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं. निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

The post लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा appeared first on Biyani Times.

]]>
PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड https://biyanitimes.com/pm-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae/ Wed, 05 Jun 2024 05:06:52 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9670 नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को बहुमत मिला है. 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया रिकॉर्ड बना है. NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. …

The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को बहुमत मिला है. 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया रिकॉर्ड बना है.

NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. 2019 में NDA ने 8 राज्यों में क्लीन स्वीप किया था. मोदी सरकार के 50 में से 37 केंद्रीय मंत्रियों को जीत मिली. यूपी में मोदी सरकार के 11 से 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे हैं.

इस बार के लोकसभा चुनाव में NOTA का नया रिकॉर्ड बना. इंदौर में 2.18लाख वोट NOTA पर गए, 2019 का 51,660 वोटों का रिकॉर्ड था. वहीं भाजपा ने अयोध्या समेत हिंदी बेल्ट में ही 67 लोकसभा सीटें गंवाई. लेकिन दक्षिण भारत में जीत के नये दरवाजे खुले.वहीं इन लोकसभा चुनाव में गठबंधन का दौर लौटा, क्षेत्रीय दल फिर उभरे, सियासी दलों को सबक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में जनता ने चौंकाया. पीएम मोदी 1.52 लाख और अमित शाह 7.44 लाख वोटों से जीते राहुल गांधी वायनाड से 3.64 लाख, रायबरेली से 3.9 लाख वोट से जीते. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं, 8 बार सांसद रही मेनका गांधी भी चुनाव हारी.

The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.

]]>
नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम https://biyanitimes.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-2024-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8/ Wed, 05 Jun 2024 04:57:14 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9667 जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला रहा. नीट-यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की AIR-1 मतलब 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले. कट ऑफ 137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंची. यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है.राजस्थान में …

The post नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम appeared first on Biyani Times.

]]>
जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला रहा. नीट-यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की AIR-1 मतलब 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले.

कट ऑफ 137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंची. यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है.राजस्थान में सबसे अधिक 11 छात्रों को 100 प्रतिशत अंक मिले है.

वहीं तमिलनाडु से 8 और महाराष्ट्र के 7 छात्रों ने उपलब्धि हासिल की है. पूरे अंक पाने वालों में 67 स्टूडेंट्स में 14 लड़कियां शामिल हैं. 23.33 लाख में से 13.16 लाख छात्र काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई हुए हैं.सामान्य वर्ग की कट ऑफ 720-164, रही है. ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग की कट ऑफ 163 से 129 अंक रही है.

The post नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम appeared first on Biyani Times.

]]>