Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
जानिए सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने के फायदे भीगे बादाम में छुपी है सेहत की चाबी - Biyani Times
Biyani Times

जानिए सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने के फायदे भीगे बादाम में छुपी है सेहत की चाबी

बादाम को ऐसे ही खाने के बजाए अगर इसे रात में पानी में भीगो कर रख दें और अगर सुबह उठ कर इसका छिलका हटा कर इसे खाया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। डायटीशियन्स के मुताबिक सादे बादाम में टैनिन होता है जिसकी वजह से शरीर को इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है लेकिन अगर बादाम को भीगो दिया जाए तो टैनिन दूर हो जाता है और ऐसे भीगे हुए बादाम को खाने के कई फायदे हैं –

  1. भीगे हुए बादाम खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है डायबिटीज से बचाव होता है ।
  2. भीगे हुए बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो बढ़ती उम्र का असर कम करने में मददगार होते हैं ।
  3. भीगे हुए बादाम में प्रोटिन की मात्रा भी ज्यादा  होती है जिससे मसल्स मजबूत होते हैं।
  4. भीगे बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है जो हार्ट की प्रोब्लम से बचाने में सहायता करता है।
  5. भीगे बादाम में मौजूद फाइबर डाइजेशन इम्प्रूव करता है और कब्ज की प्रोब्लम दूर करने में मदद करता है ।
  6. भीगे हुए बादाम में विटामिन E प्रचुर मात्रा में होता है जिससे स्किन सॉफ्ट और चमकदार होती है।
  7. भीगे बादाम में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं।
  8. इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं जो प्रेग्नेंसी में सहायक होते हैं ।
  9. इनमें फास्फोरस की मात्रा होती है जिससे दांत मजबूत होते हैं और गम प्रॉब्लम से भी बचा जा सकता है।
  10. भीगे हुए बादाम में भरपूर फॉलिक एसिड होता है जो इनफर्टिलिटी बढाता है।

 

 

news 5. ठंडे पानी से नहा कर पाएं खूबसूरत स्किन और अच्छी सेहत

अक्सर लोग सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से कतराते हैं लेकिन हर मौसम में ठंडे पानी से नहाना कई मायनों में आपके और आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। गर्मी या सर्दी ठंडी पानी से नहाने की आदत लंबे समय तक स्वस्थ,खुश और तरोताजा रख सकती है।

ठंडे पानी में होते है एंटी एजिंग तत्व –

ठंडे पानी में पाए जाने वाले एंटी एजिंग तत्व स्किन यानि की त्वचा को टाईट रखते हैं। साथ ही इसमें एंटी डिप्रेशन तत्व पाए जाते हैं जो नर्वस सिस्टेम का बैलेंस बनाए रखते हैं। यानि की ठंडे पानी से नहाने से शरीर और दिमाग दोनों ही फ्रेश रहते हैं।

बॉडी के टॉक्सिन निकालने में सहायक –

ठंडे पानी से नहाने से बॉडी के ज्यादा से ज्यादा टॉक्सिन निकल जाते हैं  और इम्यूनिटी सिस्टम में काफी हद तक सुधार होता है।

बढ़ता है बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन –

ठंडे पानी से नहाने से बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और सर्क्यूलेटरी सिस्टम रिपेयर होता है।

बेकार केमिकल्स को रखता है बाहर –

ठंडे पानी  से नहाने से शरीर के पार्स नहाते वक्त बंद रहते हैं जिससे त्वचा के अंदर बेकार के केमिकल्स नहीं जाते हैं। इससे साबुन और पानी से निकलने वाले क्लोरिन और फ्ल्यूरिड से बचाव होता है।

स्किन ऑयल रखता है बरकरार –

ठंडा पानी स्किन के नेचुरल ऑयल की रक्षा करता है उन्हें बनाए रखता है वहीं गर्म पानी त्वचा के नेचुरल ऑयल को धो डालता है जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है। ठंडे पानी से नहाने से बॉडी की फ्रेशनेस कायम रहती है और आपको होता है तरोताजा अहसास ।

Exit mobile version