Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
बचपन का प्यार वीडियो में दिखा सहदेव का नया अंदाज - Biyani Times
Biyani Times

बचपन का प्यार वीडियो में दिखा सहदेव का नया अंदाज

अनुष्का शर्मा

बादशाह का सोशल मीडियो पोस्ट

बचपन का प्यार गाने ने इंटरनेट की दुनिया में जो तहलका मचाया है, अब तक तो उससे हर कोई वाकिफ हो चुका है. लेकिन इस गाने को गाकर सुर्खियां बटोरने वाले बच्चे सहदेव की किस्मत भी अब चमक चुकी है. यही वजह है कि इस गाने के बोल हर किसी की जुबान पर है. सहदेव अब फेमस रैपर बादशाह के साथ डुएट गाने के लिए तैयार हैं. बादशाह ने 10 साल के सहदेव के साथ एक गाना बनाया है. बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सोमवार को सहदेव के साथ अपने आनेवाले वीडियो का एक टीज़र पोस्ट करते हुए बताया कि उनका पूरा गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा.

बादशाह ने शेयर किया गाने का टीजर

सोशल मीडिया पर बादशाह ने जो टीजर जारी किया है, उसमें सहदेव अपने स्टाइल में बचपन का प्यार गाते हुए नजर आ रहा है. साथ ही वीडियो में बादशाह और उसकी टीम भी दिखाई दे रही है. टीजर वीडियो में सिंगर आस्था गिल को भी देखा जा सकता है और सब गाते हुए सुनाई दे रहे हैं. बादशाह सहदेव की आवाज से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने चंडीगढ़ आने और उनसे मिलने की पेशकश की. उन्होंने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह उनके साथ गाना चाहते हैं. सहदेव ने बादशाह के इस ऑफ़र को स्वीकार कर लिया और चंडीगढ़ में बादशाह से मिले.

अब दोनों की जुगलबंदी जल्द ही लोगों को नए गाने में भी दिखेगी. साल 2019 में बचपन का प्यार गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था. वीडियो में सहदेव अपने टीचर के सामने क्लास में खड़े होकर गाना गा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद टीवी हस्तियों से लेकर आम लोग इस गाने पर मस्त रील बना रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के रहने वाले सहदेव ने अपने टीचर के रिक्वेस्ट पर वायरल गीत गाया, जिसने वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे ऑनलाइन साझा किया. इसके बाद से ही ये गाना हर जगह छाया हुआ है.

 

Exit mobile version