Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
जयपुर नगर निगम के नए मेयर बने अशोक लाहोटी - Biyani Times
Biyani Times

जयपुर नगर निगम के नए मेयर बने अशोक लाहोटी

जयपुर। राजधानी जयपुर के नगर निगम में नए मेयर का चुनाव किया गया है। जिसके तहत बीजेपी नेता अशोक लाहोटी निगम के नौंवे मेयर बनाए गए । एक दिन पहले ही मेयर निर्मल नाहटा के इस्तीफे के बाद जयपुर मेयर की सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को वोटिंग के आधार पर युवा बीजेपी नेता अशोक लाहोटी को मेयर चुना गया। बीजेपी नेतृत्व ने सुबह ही लाहोटी के नाम को हरी झंडी दे दी थी जिसके बाद निर्वाचन की औपचारिकता बाकी रह गई थी। लेकिन एनवक्त पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील शर्मा ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया जिसके बाद वोटिंग करवानी पड़ी और इस पद के लिए हुई वोटिंग में लाहोटी ने सुशील शर्मा को 48 वोटों से हराया। लाहोटी को 69 मत मिले वहीं सुशील शर्मा को 21 वोट मिले । जबकि एक वोट रिजेक्ट हो गया। जिसके बाद अशोक लाहोटी को मेयर घोषित किया गया । गौरतलब है कि निगम में बीजेपी के 69 पार्षद हैं और निर्मल नाहटा से नाराजगी से चलते उन्हें हटाया गया ।

 

Exit mobile version