Biyani Times

राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान

राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान

राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान

भारतीय चुनाव आयोग देश के 15 राज्यों के 57 सदस्यों के राज्य सभा सदस्य के उनके सेवाकाल पूर्ण होने के फलस्वरूप नए सदस्यों के चयन हेतु चुनावों की तिथियां घोषित की गई है। जिसमें 24 मई 2022 को चुनावों की अधिसूचना, 31 मई 2022 तक नामांकन,1 जून 2022 तक प्राप्त नामांकनों की छंटनी, 3 जून 2022 तक नाम वापसी तथा 10 जून 2022 को मतदान के साथ शाम 5 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई है।

उपरोक्त 15 राज्यों में से राजस्थान से 4 सदस्यों का निर्वाचन होना है। जिनमें ओम प्रकाश माथुर, एल्फन कांनाथन ,राम कुमार वर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। बहुमत के आधार पर इन 4 में से 3 सीटें जीतने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी कैसे अपने विधायकों को एकजुट रख सकेगी ये बड़ा सवाल है। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस की 2 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। जबकि भाजपा की एक सीट पक्की मानी जा रही है। एक सीट पर सियासी घमासान देखने को मिल सकता है। राजस्थान में राज्यसभा सदस्यों की संख्या 10 है। इसमें में से 7 भाजपा के पास है जबकि कांग्रेस के पास 3 है।

लेकिन चुनाव के बाद यह संख्या बदल जाएगी। कांग्रेस के सदस्यों की संख्या बढ़कर 5 जबकि भाजपा की घटकर यह संख्या 4 हो जाएगी। अगर चौथी सीट भी कांग्रेस के हाथ लग जाती है तो उसकी मजबूती और बढ़ जाएगी।

Exit mobile version