Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
अमित शाह का विपक्ष पर हमला, निशाने पर माया-मुलायम कहा- कालेधन पर खुली की पोल. नोट बैन: - Biyani Times
Biyani Times

अमित शाह का विपक्ष पर हमला, निशाने पर माया-मुलायम कहा- कालेधन पर खुली की पोल. नोट बैन:

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पांच सौ और हजार के नोट बंद होने और नए नोट जारी होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस फैसले से प्रामाणिक करदाताओं को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर, गरीब के हितों की रक्षा करेगी. इस दौरान शाह ने विरोध कर रही पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह फैसला आतंकियों, नक्सलियों, काला धन रखने वालों के खिलाफ है, इससे बीएसपी, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी क्यों परेशान हो रही है. बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि सरकार का यह कदम  भष्टाचार के विरोध में है और उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि वो इस मुहिम से जुड़े और इसका समर्थन करे. लोगों के सामने आ रही दिक्कतों पर अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने कमियों पर तत्काल सुधार के लिए टीम बनाई है. इसके तहत तीन दिन तक टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगा दिया गया है. वहीं सरकारी भुगतान जैसे टेलीफोन, बिजली, पानी का बिल भरने में पुराने नोटों को स्वीकार किया गया है.

Exit mobile version