Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट - Biyani Times
Biyani Times

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट

तानिया शर्मा

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। आलिया ने 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के 5 दिन बाद आज आलिया को डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज सुबह रणबीर और आलिया अपनी लाडली को लेकर कपूर हाउस पहुंचें। वहीं नन्ही परी के वेकलम के लिए कपूर खानदान में जोरों-शोरों पर तैयारियां की गई हैं।

नन्ही परी को देखने के लिए फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए

हॉस्पिटल से निकलते हुए रणबीर और आलिया की कार की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं। इस दौरीन ब्लैक रेंज रोवर कार में रणबीर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आए। वहीं आलिया और उनकी नन्ही परी की पहली झलक पाने के लिए फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए थे।

मां बनने के बाद आलिया की पहली झलक आई सामने

आलिया की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो कार के शीशे से बाहर देखती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया नो मेकअप लुक में दिखाई दीं। वहीं मां बनने की खुशी भी उनके चहरे पर साफ दिख रही थी। हालांकि अभी तक लिटिल प्रिंसेस का चहरा सामने नहीं आया है।

हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है

आलिया ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से प्यार, प्यार, प्यार।’

Exit mobile version