Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
AIADMK के विधायक दल का नेता पालनीसामी, शशिकला कैंप  ने चुना, पन्नीरसेल्वम को निकाला - Biyani Times
Biyani Times

AIADMK के विधायक दल का नेता पालनीसामी, शशिकला कैंप  ने चुना, पन्नीरसेल्वम को निकाला

चेन्नई: सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में तमिलनाडु में सीएम पद की दावेदार बताई जा रहीं शशिकला को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को चार साल कैद की सजा भी सुनाई है. उन्हें कोर्ट ने तुरंत सरेंडर करने को कहा है. पुलिस गोल्डन बे रिजॉर्ट पहुंच चुकी है. इसी रिजॉर्ट में शशिकला अपने समर्थक विधायकों के साथ ठहरी हुई हैं. इन विधायकों को पिछले पांच दिनों से यहां पर ठहराया गया है. कहा जा रहा है कि इन विधायकों को किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी. बीती रात एक विधायक यहां से बाहर निकल गया और दावा किया कि उसे भागने में काफी मशक्कत करनी पड़ी आरोप यह भी लगा कि शशिकला ने इन विधायकों को यहां पर बंधक बनाकर रखा हुआ है और कोर्ट में पुलिस ने हलफनामा देकर कहा कि विधायकों को बंधक नहीं बनाया गया है. इस मामले में राज्य की पूर्व सीएम जयललिता भी आरोपी थीं. लेकिन अब वह नहीं हैं इसलिए उनके खिलाफ केस खारिज गया है. दरअसल इस रिजॉर्ट में विधायकों को ठहराने के पीछे वजह यह थी कि शशिकला नहीं चाहती थीं कि उन्हें समर्थन देने वाले विधायक किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त का शिकार हों या फिर उन्हें कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ न मिला लें. शशिकला पिछले एक हफ्ते से सीएम बनने की कोशिश में लगी हुई थीं.

Exit mobile version