Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
नीट परीक्षा में पहली बार होगा एआई तकनीक का प्रयोग - Biyani Times
Biyani Times

नीट परीक्षा में पहली बार होगा एआई तकनीक का प्रयोग

अनुष्का शर्मा

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 5 मई को होगी। परीक्षा पूर्णतया पेन एण्ड पेपर मोड पर होगी। नीट परीक्षा में 2.10 लाख सीटों के लिए 24 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। इतिहास में पहली बार परीक्षार्थियों की यह संख्या सर्वाधिक है। परीक्षा में पहली बार परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग किया जाएगा।

एनटीए के राजस्थान नोडल कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा में परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रहेगी। परीक्षा में पहली बार एआई का प्रयोग किया जाएगा। इसमें परीक्षार्थियाें का आधार कार्ड का मिलान किया जाएगा। हाथों की बायोमैट्रिक व चेहरे की पहचान की जाएगी। उसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, हर रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जेमर भी लगाए गए हैं। ऑब्जर्वर सैटेलाइट फोन से ही अधिकारियों से बात करेंगे।

Exit mobile version