Biyani Times

टोक्यो से लौटी ओलिंपिक टीम का जोरदार स्वागत

टोक्यो से लौटी ओलिंपिक टीम का जोरदार स्वागत

टोक्यो से लौटी ओलिंपिक टीम का जोरदार स्वागत

अंजलि तंवर

टोक्यो ओलिंपिक के सूरमा नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया, लवलिना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी प्लेयर्स देश लौट चुके हैं।

एयरपोर्ट पर सभी एथलीट्स का जोरदार स्वागत किया गया। ओलिंपिक के चैंपियंस का स्वागत बैंड-बाजे के साथ किया गया।

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके अलावा लवलिना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया, रवि दहिया और दीपक पूनिया भी दिल्ली पहुंचे।

पुरुष और महिला हॉकी टीम का भी बैंड-बाजे के साथ स्वागत हुआ। महिला हॉकी टीम और दीपक ब्रॉन्ज मेडल मैच में चूक गए थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

नीरज की मां बेटे के लिए चूरमा लेकर एयरपोर्ट पहुंचीं

नीरज की मां सरोज देवी बेटे को देखने के लिए बेताब थीं। जैसे ही नीरज पहुंचे उनकी मां ने गले से लगा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर बेटे का स्वागत मनपसंद चूरमा खिलाकर किया।

एयरपोर्ट पर ही खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ

दिल्ली एयरपोर्ट पर ओलिंपिक से लौटे सभी खिलाड़ियों का RT-PCR और रैपिड एंटीजन किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ी अशोका होटल के लिए रवाना हो गए।

अशोका में ओलिंपिक टीम का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इंडियन ओलिंपिक एसोशिएसन से लेकर खेल मंत्रालय तक के अफसर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैनात हैं। यहीं खिलाड़ियों के लिए खाने पीने का इंतजाम भी किया गया है।

हॉकी टीम ने केक काटकर जश्न मनाया

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने अशोका होटल में जश्न मनाया। दोनों टीमों ने होटल में केक काटा।

पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं महिला हॉकी टीम मेडल से चूक गई। ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हराया था।

नीरज, रवि और बजरंग पूनिया के गांव में भी तैयारी

नीरज चोपड़ा, रवि और बजरंग पूनिया के स्वागत की तैयारी इनके गांवों में भी की गई है। सभी खिलाड़ियों के परिवार और गांव के कुछ लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मौजूद रहे।

वहीं इन खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर गांववासियों की ओर से स्वागत किया जाएगा।

फैन इंतजार करते रहे, खिलाड़ी VIP गेट से निकले

दिल्ली एयरपोर्ट पर ओलिंपिक स्टार्स का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे।

इसी बीच जब चैंपियन्स की फ्लाइट लैंड होने की खबर मिली, तो लोगों को अपना इंतजार पूरा होता नजर आया। हालांकि, सिक्योरिटी फोर्सेस ने सभी खिलाड़ियों को रेगुलर अराइवल की जगह VIP गेट से बाहर निकाला गया। इसके चलते, चैंपियन्स के फैन और मीडिया थोड़े मायूस भी नजर आए।

 

Exit mobile version