गर्मियों में आपको ठंडक का अहसास देंगी ये रेसिपीज

नई दिल्‍ली: हम ये तो नहीं कहेंगे कि गर्मियां आ गई हैं लेकिन बावजूद इसके आपको थोड़ा-थोड़ा गर्मी का अहसास तो होने ही लगा होगा. गर्मी के इस अहसास को दूर करने के लिए आपने आईसक्रीम खाना, गर्म की जगह नॉर्मल पानी पीना भी शुरू कर दिया होगा और सोच रहें होंगे कि इस बार इन गर्मियों में ऐसा क्‍या किया जाए जो आपको तरोताजा भी रखें और आपको फ्रेशनेस का अहसास भी दिलाए. तो जनाब इंतजार किस बात का है पेश हैं आपके सामने मजेदार कूल-कूल रेसिपीज

कोकोनट लैवेंडर लेमोनेड: डेढ़ कप नींबू का जूस, ¾ कप चीनी, 8 कप नारियल का पानी और 4 कप पानी गिलास में डालकर अच्छे से मिला लें. ऊपर से आधा चम्मच लैवेंडर सिरप डालकर मिलाएं और सर्व करें.

क्रैन-एप्पल सिडर: ग्लास में 2 दालचीनी डालें. इसमें बराबर मात्रा में क्रैनबेरी जूस और एप्पल सिडर मिक्स करें. रॉक कैंडी से गार्निश करें और स्टिक के साथ सर्व करें.

चॉकलेट मॉक-टिनी: ग्लास के अंदर चॉकलेट सिरप की कोटिंग करें. आधा कप चॉकलेट मिल्क, 1 कप मिंट चॉकलेट चिप आइसक्रीम और 4 बर्फ के टुकड़े अच्छे से ब्लेंड करें और ग्लास में डालकर सर्व करें.

मिक्स-टेल: 1 सेब, 1 कप स्ट्रॉबेरी, 2 नारंगी, 1 कप फ्रोजन अंगूर के टुकड़ों को अंगूर के रस में मिलाएं. कैंडी फ्रूट जेल के साथ गार्निश कर सर्व करें.

फॉक्स शैंपेन: 1 कप अंगूर, 1 कप कटा अनानास और 2 नारंगी के जूस में 1 टी स्‍पून अदरक का रस मिलाकर ब्लेंड करें. खूबसूरत से स्ट्रॉ और फ्रोजन अंगूर के साथ सर्व करें.

स्पाइसी रैस्पबेरी-लेमन कूलर: 1 टी स्‍पून नींबू के जूस में 1 कप रैस्पबेरी और अदरक का रस मिलाकर ब्लेंड करें. हल्का-सा नमक डालें और डिजाइनर स्ट्रॉ के साथ ये मसालेदार मॉकटेल सर्व करें.

वर्जिन मॉस्को म्यूल: 400 मिली नींबू का जूस, आधा कप जिंजर बियर, 1 चम्मच सिरप, 8 मिली क्लब सोडा और 3-5 बर्फ के टुकड़ों को ग्लास में डालकर अच्छे से मिलाएं. अदरक के छोटे से टुकड़े के साथ सर्व करें.

रॉय रॉजर मॉकटेल: 1 हिस्सा ग्रिनेडिन सिरप, दो हिस्सा सॉफ्ट ड्रिंक को बर्फ के साथ ग्लास में डालकर मिक्स करें. मार्शिनो चेरी से गार्निश कर सर्व करें.

जैलपीनो वाटरमेलन फ्रेस्का: 4 कप तरबूज के टुकड़े,1 कप नारियल पानी और एक चौथाई कप जैलापीनो सिरप को ब्लेंड करें. ग्लास में बर्फ डालें और सर्व करें.

10 लेमन ब्लूबेरी कोलाडा: 8 कप नींबू का रस, 2 कप नारियल दूध, 1 कप ग्रिनेडिन सिरप, फ्रोजन ब्लूबेरी को एक साथ ब्लेंड करें और ठंडा होने पर सर्व करें.

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …