Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
मेट्रो में गंदगी देख नाराज हुए बालमुकुंद आचार्य:बड़े चौपड़ स्टेशन पर शौचलय नहीं होने से व्यापारियों ने विधायक को घेरा - Biyani Times
Biyani Times

मेट्रो में गंदगी देख नाराज हुए बालमुकुंद आचार्य:बड़े चौपड़ स्टेशन पर शौचलय नहीं होने से व्यापारियों ने विधायक को घेरा

जयपुर

हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने शुक्रवार को शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का जायजा लिया। विधायक ने मेट्रो और लो फ्लोर बसों में सफर किया। बालमुकुंद आचार्य सुबह बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे, यहां पर शौचालय नहीं होने की वजह से विधायक को व्यापारियों ने घेर लिया। मौके पर विधायक ने मेट्रो के अधिकारियों को बुलाया और शौचालय बनाने के निर्देश दिए। विधायक ने बड़ी चौपड़ से चांदपोल के बीच में मेट्रो में सफर किया।

इस दौरान मेट्रो कोच के कोने में विधायक को पीक और गुटखा का कचरा मिला। इसे देखकर विधायक भड़क गए और मौके से अधिकारियों सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने बड़ी चौपड़ से रामगढ़ मोड़ तक लो फ्लोर बस में सफर किया। बस में विधायक को बुजुर्गों की सीट पर लोग बैठे नजर आए। इस पर विधायक भड़क गए और लो फ्लोर अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बालमुकुंद आचार्य विधायक बनने के बाद से ही लगातार हवामहल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन आचार्य अपने क्षेत्र के दौरे पर निकल गए थे। अवैध मीट की दुकानों को बंद करवाने लगे थे। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने उनका विरोध भी कर दिया था। वहीं, 27 दिसंबर के दिन एक बार फिर आचार्य पुलिस अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए नजर आए थे।

Exit mobile version