Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस - Biyani Times
Biyani Times

हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

अनुष्का शर्मा

जयपुर, 26 जनवरी। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज  में  75वां गणतंत्र दिवस समारोह धुमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि पार्षद दिनेश कांवट , कालवाड़ सरपंच त्रिवेन्द्र सिंह राजावत, झोटवाड़ा एसएचओ धर्म सिंह  चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, निदेशक डॉ. संजय बियानी, जापान से आएं अनुसंधान एवं विकास निदेशक डॉ. मनीषबियानी,डीन डॉ..ध्यान सिंह गोठवाल , प्राचार्या डॉ. नेहा पांडे प्राचार्या डॉ एकता पारीक , स्टूडेंट वेलफेयर  डीन  सुमेधाबाजपेई  ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भकिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने सभी को 75 वें गणतंत्रदिवस  की शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं चाहताहूं की आज गणतंत्र दिवस पर आप सभी आत्ममंथन करे की परिवार हो या आर्गेनाइजेशन या हो हमारा  देश आप ये मत देखिये  की आपको उन्होंने  क्या दिया है आप ये देखिये की आपने उन्हें क्यादिया है । इस तरह की सोच अगर देश में सभी नागरिक में आ गई तो देश का विकास संभव हैइसलिए मैं यह चाहता हूं कि  आप आपके सपनोंके भारत के लिए टीम वर्क करें और बदलाव लाए। साथ ही उन्होंने धर्म को साहस , ऊर्जाऔर उत्साह बताते हुए सभी को अपने अपने धर्म का पालन करने  के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अनुसंधानएवं विकास के निदेशक डॉ. मनीष बियानी ने कॉलेज के फिजिकल डेवलपमेंट  विभाग  को  उनके अनुशासन और सफल परेड के लिए धन्यवाद दिया  और कहा की आज मैंने यहां  अद्भुत दृश्य को फील किया वो है अनुशासन और विकास इसलिए मैं यह चाहूंगा कि हम सभी आगे आनेवाले 25 सालों में प्रग्रतिशील भारत को डेवलपमेंट कंट्री बना दे। इसके लिए हम सभी कोअपने आप में एक लीडरशिप क्वालिटी  लेकर आनीहोगी उसी से आप अपने आप में चेंज ला पाएंगे और देश में बदलाव आएगा ।

इस दौरान सभीअतिथियों ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।  मौके  पर  सभी ने शूरवीर, शहीद, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानको याद करते हुए  विद्यार्थियों ने देश  रंगीला-रंगीला, जय हो जैसे कई देशभक्ति गीतों परनृत्य किया और आई लव माय इंडिया व कहते है हमको प्यार से इंडिया वाले गीत गाये गए।इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यार्थियों ने देश प्रेम की भावना को उजागर करते हुए परेड केसाथ देशभक्ति गीतो  पर सेल्फ डिफेन्स और योगके विभिन्न स्टेप्स पर अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में  लखेर  केपूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह ,  सबरामपुरा के सरपंचहनुमान सहाय, राजीव श्रीवास्तव, आनंद शर्मा, , यमुना प्रसाद श्रीवास्तव ,   बालाजी फ्रैक्चर अस्पताल के निदेशक नरेंद्र यादव, उप सरपंच कालवाड़ रामनिवास शर्मा , वार्ड मेंबर ममता देवी बालोटिया ,ललिता देवी, रामसवरूप बुनकर , सूरज प्रजापत  मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के कालवाड़ कैंपस के प्रिंसिपल डॉ अजीत  सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version