Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
प्रदेश के 36 आईएएस और 5 आईपीएस की लगी चुनावों में ड्यूटी - Biyani Times
Biyani Times

प्रदेश के 36 आईएएस और 5 आईपीएस की लगी चुनावों में ड्यूटी

जयपुर। प्रदेश के 36 आईएएस और 5 आईपीएस पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी ड्यूटी देंगे। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से अफसरों की सूची राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और कार्मिक सचिव को भेजी गई है। आयोग की ओर से इन अधिकारियों की ब्रीफिंग 9 जनवरी को दिल्ली के अशोक हॉटल में की जाएगी। वहीं फरवरी,मार्च में यूपी,पंजाब, उतराखंड, गोआ, मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने हैं । इसके लिए आयोग ने राजस्थान के 36 आईएएस और 5 आईपीएस अफसरों की ड्यूटी लगाई है। इन आईएएस अधिकारियों में एम.एस.काला,नारायण लाल मीणा, हनुमंत सिंह भाटी,जगदीश सिंह देसाई, रामनिवास, बाबू लाल जाटावत,आशुतोष एटी पेंडनेकर,पृथ्वीराज, प्रीतम बी.एशवंत भी शामिल हैं। वहीं ज्यादातर प्रमोटी आईएएस हैं । आईपीएस में बीजू जॉर्ज जोसेफ, दिनेश एम एन, एस सेंगथिर, गुरूचरण राय और के बहादुर सिंह चुनाव कराने जाएंगे। इस दौरान नहीं जाने की स्थिति में आयोग की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

Exit mobile version