Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
नौसेना में नई पनडूब्बी खांदेरी का जलावतरण - Biyani Times
Biyani Times

नौसेना में नई पनडूब्बी खांदेरी का जलावतरण

मुंबई । भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा करने वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी खांदेरी का गुरूवार सुबह जलावतरण कर लॉन्च कर दिया गया। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने फ्रांस के मैमर्स डीसीएनसी के साथ मिलकर इस पनडुब्बी का निर्माण किया है। खांदेरी दुश्मन का पता लगते ही उसे तबाह करने की काबिलियत रखती है। वहीं इसमें रडार को चकमा देने की क्षमता भी मौजूद है। साथ ही खांदेरी में गाइडेड हथियार,टॉरपीडो और ट्यूब से एंटी शिप मिसाइल भी दागी जा सकती है। इसके साथ ही स्टील्थ तकनीक और एंटी सबमरीन वॉरफेयर में माहिर खांदेरी पनडुब्बी समुद्री क्षेत्र की निगरानी  और खुफिया जानकारी देने में भी माहिर है। दिसंबर 2017 तक कई परिक्षणों के बाद ये नौसेना में शामिल होगी। इस दौरान आयोजित जलावतरण समारोह की अध्यक्षता रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने की। वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी इस मौके पर मौजूद थे। गौरतलब है कि 8 दिसंबर 1967 को देश की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलावरी कमीशन हुई थी।

Exit mobile version