Biyani Times

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

181 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञों ने बताए बीमारियों से बचाव के उपाय

जयपुर, 08 अक्टूबर 2026। बियानी नर्सिंग कॉलेज द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मणिपाल हॉस्पिटल्स एवं सेंटर फॉर साइट ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

शिविर में प्रतिभागियों के लिए नेत्र जांच, दांतों की जांच, डाइट कंसल्टेशन, सामान्य चिकित्सक से परामर्श तथा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ईसीजी जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

नर्सिंग विभाग ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों में नियमित स्वास्थ्य जांच की आदत विकसित करना, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समय रहते पता लगाना तथा उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में आवश्यक परामर्श देते हुए बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के उपाय भी बताए।

शिविर में 181 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इसमें कॉलेज की छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच करवाने के साथ विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उनके कारणों एवं बचाव के उपायों की जानकारी भी प्राप्त की।

Exit mobile version