Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
दिल्ली में सुबह छाया घना कोहरा, विमान और ट्रेन सेवा हुईं प्रभावित - Biyani Times
Biyani Times

दिल्ली में सुबह छाया घना कोहरा, विमान और ट्रेन सेवा हुईं प्रभावित

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दो उड़ानें रद्द की गईं और अन्य 10 उड़ानों तथा 55 ट्रेनों के आवागमन में देरी हुई. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग और पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, जिससे विमान और ट्रेन सेवा प्रभावित रहीं.

हवाईअड्डा सूत्रों ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर दृश्यता न्यूनतम स्तर से नीचे जाने के बाद विमान सेवा गंभीर रूप से प्रभावित हुई. रनवे पर घने कोहरे के चलते कम से कम दो उड़ानें रद्द की गईं और 10 उड़ानों में विलंब हुआ. एयर इंडिया के अनुसार घने कोहरे के कारण दृश्यता में तेजी से गिरावट आई. विभिन्न हवाईअड्डों पर विमान करीब एक से चार घंटे की देरी से उड़ान भर रहे हैं. खराब मौसम के कारण 55 ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं और 22 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 100 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई और आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

Exit mobile version